फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People who have suffered the brunt of floods have hope for development

Ambala News: बाढ़ का दंश झेल चुके लोगों को विकास की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
People who have suffered the brunt of floods have hope for development
शहर मनमोहन नगर के पास से गुजर रहे नाला गंदगी से अटा पड़ा। संवाद
अंबाला सिटी। बाढ़ का दंश झेल चुके मनमोहन नगर के लोगों को नगर निगम कार्यकाल के चार वर्ष बीतने के बाद विकास की आस है। वर्ष 2023 में आई बाढ़ में लोगों का घर का सारा सामान खराब हो गया। साथ ही 2024 में भी बरसाती पानी की मार से परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके चुने गए नुमाइंदे भी उनका हाल जानने के लिए नहीं आते। यहां सबसे बड़ी समस्या बरसाती पानी की है। यह समस्या अब ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन

यही नहीं बाढ़ में सामान खराब होने पर लोगों ने मुआवजे के लिए फार्म भी भरे थे, यह मुआवजा भी उनको अभी तक नहीं मिला। शुक्रवार को अगर उजाला की टीम ने वार्ड-दो के इस क्षेत्र का दौरा किया। गौरतलब है कि अंबाला सिटी के वार्ड दो में कुल 15796 मतदाता हैं।
विज्ञापन

फोटो--18
पहला मामला
घरों में बरसाती पानी हो जाता है जमा
स्थानीय निवासी ललित कुमार ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी सबसे बड़ी समस्या है। यहां घरों में पांच-पांच फुट तक बरसाती पानी जमा हो जाता है। लोग दस दिन तक भी घरों की छत से नहीं उतर पाते हैं। अभी तक चुने गए नुमाइंदों ने विकास कार्यों को लेकर कुछ नहीं किया। बेसहारा गोवंश भी सड़कों पर लोगों को चोटिल कर रहे हैं। अभी तक इन गोवंश को गोशाला तक छोड़ने के लिए कुछ नहीं किया गया। निगम के पास अपनी गोशाला भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो--20
दूसरा मामला
मुआवजे के लिए भरे गए थे फार्म, अभी तक नहीं मिला पैसा
स्थानीय निवासी गंडा सिंह ने बताया कि 2023 में आई बाढ़ से यहां के लोगों का काफी नुकसान हुआ था। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों के मकान खराब हो गए। उनको घरों का सारा सामान खराब हो गया। उस दौरान लोगों से मुआवजे के लिए फार्म भरवाए गए थे, लेकिन अभी तक यह पैसा लोगों को नहीं मिला। यहां जलभराव की समस्या पहले कम होती थी, मगर अब ज्यादा बढ़ गई है। दूसरे जगहों का पानी भी इस कॉलोनी की तरफ छोड़ दिया जाता है।
फोटो--19
तीसरा मामला
नालों की नहीं होती सफाई, गाद से भरे
स्थानीय निवासी जगतार सिंह ने बताया कि कॉलोनी के बाहर से गुजर रहे ड्रेन व नालों की सफाई नहीं की जाती। अब भी नालों में गाद भरी पड़ी है। यहां से गुजर रही ड्रेन की हालत भी खराब है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसाती पानी की निकासी ज्यादा होने पर यहां बिजली भी गुल हो जाती है। इससे लोगों को कई दिनों तक दिक्कत रहती है। आवारा कुत्तों की वजह से भी लोग परेशान हैं।


वार्ड में चल रहे काम, कुछ की लगी निविदा : पार्षद
वार्ड-दो पार्षद फकीर चंद ने बताया कि वार्ड में विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें शिवपुरी कॉलोनी और जड़ौत रोड क्षेत्र में सड़क बन रही है। मनमोहन नगर के पास भी एक नाला लगभग बनकर तैयार होने वाला है, जबकि दूसरे नाले का कार्य अभी शुरू होना है। इसके साथ ही शिवपुरी कॉलोनी और जड़ौत रोड पर बननी वाली दूसरी सड़कों की निविदा लगाई गई है। सुल्तानपुर में सामुदायिक भवन, जड़ौत रोड व काकरू में आंगनबाड़ी बनाई गई है।

शहर मनमोहन नगर के पास से गुजर रहे नाला गंदगी से अटा पड़ा। संवाद

शहर मनमोहन नगर के पास से गुजर रहे नाला गंदगी से अटा पड़ा। संवाद

शहर मनमोहन नगर के पास से गुजर रहे नाला गंदगी से अटा पड़ा। संवाद

शहर मनमोहन नगर के पास से गुजर रहे नाला गंदगी से अटा पड़ा। संवाद

शहर मनमोहन नगर के पास से गुजर रहे नाला गंदगी से अटा पड़ा। संवाद

शहर मनमोहन नगर के पास से गुजर रहे नाला गंदगी से अटा पड़ा। संवाद

शहर मनमोहन नगर के पास से गुजर रहे नाला गंदगी से अटा पड़ा। संवाद

शहर मनमोहन नगर के पास से गुजर रहे नाला गंदगी से अटा पड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed