फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People protested for not draining flood water

Ambala News: बाढ़ के पानी की निकासी नहीं होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
People protested for not draining flood water
अंबाला। एक माह पहले आई बाढ़ से शहर के साईं का बाग व विकासपुरी के खाली प्लाटों व निचली गलियों में अभी तक गंदा पानी भरा है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था और गलियों में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन की अनदेखी पर शनिवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों कॉलोनियों के लोग अंबाला-जगाधरी हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस कर्मचारियों के साथ पहुंचे महेश नगर थाना प्रभारी ने लाठी फटकार कर लोगों को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद डीएसपी आशीष चौधरी व नगर परिषद के सचिव राजेश, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद बैनिवाल ने उन्हें समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया तो वे लौट गए।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे दोनों क्षेत्रों के लोगों का आरोप था कि पिछले एक माह से साईं का बाग व विकासपुरी के खाली प्लाटों और गलियों में बाढ़ का गंदा पानी भरा है लेकिन नगर निगम और प्रशासन की ओर से पानी को निकलवाने की उचित व्यवस्था नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक माह से कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। गंदे पानी से उठती बदबू से उनका जीना मुहाल हो गया है और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बुखार आदि बीमारी के शिकार होते जा रहे हैं। उधर, स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मौके पर पहुंचे परिषद सचिव राजेश ने कर्मचारियों को पंप लगाकर पानी निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सबसे पहले जिस भी गली या घर के पास जलभराव है तो वहां से पानी निकाला जाएगा। इसके बाद फिर खाली प्लाटों में पानी निकाला जाएगा।
विज्ञापन

------

जाम लगने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और समझाने के प्रयास के बाद उन्हें हटाया है ताकि हाईवे का यातायात प्रभावित न हो। उन्हें हाईवे किनारे खड़े होकर विरोध करने से मना नहीं किया था और न ही कोई लाठी मारी है। डीएसपी आशीष चौधरी व नगर परिषद के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे और जल्द समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रामपाल, महेश नगर थाना प्रभारी
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed