फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People got upset due to empty plots, no solution

खाली प्लॉटों से लोग हुए परेशान, नहीं हो रहा समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
People got upset due to empty plots, no solution
अंबाला सिटी के दुर्गानगर कालोनी में गंदगी फैली हुई है। कालोनी में खाली पड़े प्लॉटों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आलम यह है कि इन प्लॉटों के बीच जलखुंबी और करीब 6 फीट लंबी जंगली घास खड़ी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शशी चावला, गुरप्रीत सिंह, सतिन्द्र पाल सिंह, हरदीप सिंह, मनीष कुमार, लवली, बूटा सिंह, इंद्रजीत सिंह, टींका गुलियानी आदि का कहना है कि दुर्गानगर के क्षेत्र में गंदगी से लोग परेशान हैं। नालियां भी गंदगी से भरी हुई हैं। कुछ पुराने खंडहर पड़े मकानों में करीब एक फीट गंदे नाले का पानी जमा है। जिसमें विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं ने अपना आशियाना बना रखा है।
विज्ञापन

आए दिन जहरीले जीव रिहायशी भवनों में दस्तक दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार खाली पड़े प्लॉटों के मालिकों को मौखिक रूप से उनके प्लॉटों की दुर्दशा के बारे में जानकारी दी गई है। परंतु उन लोगों की ओर से आज तक कुछ भी नहीं किया गया। स्थानीय निवासियों ने अंबाला नगरनिगम प्रशासन से कालोनी की समस्याओं को तुरंत सज्ञान लेने और खाली पड़े प्लॉट मालिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनी में समस्याएं बहुत ज्यादा हैं। ज्यादातर नालियां गंदगी से लबालब भरी रहती हैं। इसमें मच्छर मक्खी आदि पनपते रहते हैं। सफाई कर्मचारी मुख्य बाजारों की नालियों को ही साफ करते हैं। रिहायशी क्षेत्र में कभी-कभी सफाई करते हुए दिखाई देते हैं। जबकि मच्छर आदि के कारण मोहल्ले में लोग बीमार हो रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त करवाए।
शशि चावला, स्थानीय निवासी, दुर्गानगर।
क्षेत्र में कई प्लॉट सालों से खाली पड़े हैं। आज उन खाली प्लॉटों में जलखुंबी व कई फीट लंबी जंगली घास पैदा हो चुकी है। इसमें जहरीले जीव-जंतुओं ने डेरा बनाया हुआ है। बरसाती सीजन में इन प्लॉटों में पानी का स्तर ओवर फ्लो हो जाता है। इससे जहरीले जीव लोगों के घरों में दस्तक देते हैं। प्रशासन से यही मांग करते हैं कि खाली प्लॉट मालिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करे।
गुरप्रीत सिंह नागपाल, स्थानीय निवासी, दुर्गानगर।
कालोनी के बीच कुछ मकान ऐसे भी हैं जोकि कई सालों से लावारिस की तरह पड़े हैं। वह मकान पूरी तरह से खंडहर अवस्था में हैं। आज उनके अंदर करीब एक से डेढ़ फीट तक गंदा भरा पानी जमा है। पानी से गंदी बदबू आती है। साथ ही उस पानी जहरीले जीव-जंतु भी देखे जा सकते हैं। प्रशासन को खंडहर पड़े ऐसे मकानों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
सतिन्द्र पाल सिंह, स्थानीय निवासी, दुर्गानगर।
दुर्गानगर कालोनी में चारों ओर गंदगी फैली हुई है। कालोनी में कुछ भी ठीक नहीं है। सफाई कर्मचारी सही ढंग से सफाई नहीं कर रहे हैं। खाली प्लॉटों में नालियों का गंदा पानी जमा होने के कारण गंदगी का माहौल हुआ है। कुछ एरिया के खाली प्लाटों में गोबर के ढेर लगे हुए हैं। प्रशासन को चाहिए कि लोगों की समस्याओं को देखते कोई उचित समाधान करे।

मनीष कुमार, स्थानीय दुकानदार, दुर्गानगर।
कालोनी निवासियों को आ रही दिक्कतों के बारे में नगरनिगम प्रशासन को जानकारी दी जाएगी। परंतु किसी भी कालोनी वासी की सफाई को लेकर कोई भी शिकायत मेरे पास नहीं आई है। यदि लोगों को परेशानी हो रही है तो उसको निजी तौर पर देख लिया जाएगा। जहां जरूरत होगी सफाई को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। हालांकि खाली पड़े प्लॉटों के बारे में पिछली हाउस की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया था। इस नगरनिगम की ओर से कुछ प्लॉटों के मालिकों को नोटिस भी दिए गए थे। आगामी हाउस की बैठक में भी इन मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
सरदूल सिंह पार्षद, वार्ड नंबर -18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed