फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People created a ruckus outside the leather factory

चमड़े की फैक्टरी के बाहर लोगों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
People created a ruckus outside the leather factory
अंबाला सिटी। रामनगर में चल रही चमड़े की फैक्टरी के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। बजरंग दल प्रतिनिधियों ने नारेबाजी करते हुए फैक्टरी में गोवंश को मारने के आरोप लगाए हैं। साथ ही पुलिस से फैक्टरी व वहां मिले चमड़े की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का हुजूम बढ़ता देख चौकी इंचार्ज, सिटी थाना एसएचओ रामकुमार व डीएसपी जोगिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों की बात सुनी और मामला शांत करवाया। साथ ही लोगों को पूरी जांच करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर मामला थोड़ा शांत हुआ।
विज्ञापन

वहीं, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रमुख देवीलाल ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि फैक्टरी में गोवंश की हत्या की जाती है तो वह मौके पर पहुंचे। फैक्टरी में काम करने वाले लोगों ने उनके साथ धक्का मुक्की की और बाहर निकलने को कहा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि इस फैक्टरी के कारण आसपास के क्षेत्र में बदबू का माहौल है और बीमारियां फैल रही हैं। इस कारण आमजन परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आने पर हमें कुछ तत्व मिले हैं जो संदिग्ध लग रहे हैं। इसको वेरिफाई करना है की किस चीज की खाल है। ये भी पता लगाएंगे कि इनके पास इस फैक्टरी का लाइसेंस है भी या नहीं। इसकी गहनता से जांच की जाएगी।
- जोगिंद्र शर्मा, डीएसपी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed