{"_id":"661f10d628ee95f75d07e3e6","slug":"people-are-not-interested-in-correcting-property-id-ambala-news-c-36-1-amb1001-121620-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संपत्ति आईडी दुरुस्त करने में लोगों को रुचि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संपत्ति आईडी दुरुस्त करने में लोगों को रुचि नहीं
Wed, 17 Apr 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सरकार के निर्देशानुसार संपत्ति आईडी का डाटा सत्यापित करने के लिए नगर परिषद के अधिकारी पुरजोर प्रयास कर रहे हैं, बावजूद इसक लोग इस प्रक्रिया में ज्यादा रूचि नहीं दिखा रहे। इस कारण लगातार 15 दिन की जोर-आजमाईश के बाद मात्र 9500 संपत्ति मालिकों ने ही अपने डाटा को स्वयं सत्यापित किया है। इसके बाद भीकेक1 लाख 2 हजार 500 संपत्तियों का डाटा सत्यापित नहीं हुआ है।
नगर परिषद के अधीन एक लाख 12 हजार संपत्ति मालिक हैं। इन संपत्ति मालिकों को लगातार संदेश भेजे जा रहे हैं कि वो अपनी संपत्ति से जुड़ी जानकारी को स्वयं सत्यापित करें ताकि कोई इसके साथ छेड़छाड़ न कर पाए। इसके तहत नगर परिषद कार्यालय में भी विशेष काउंटर बनाया गया है। । प्राप्त आंकड़ों के आधार पर पीछे जो भी सरकारी छुट्टियां हुई थी, उनमें भी 1500 से अधिक संपत्ति कर से जुड़ी जानकारी को दुरुस्त किया गया।
बताया जा रहा है कि सरकार अभी संपत्ति मालिकों को राहत दे रही है, लेकिन आने वाले समय में इस पर सख्ती हो सकती है और फिर लोगों को नगर परिषद से जुड़े कार्याें को करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें छोटे-मोटे काम के लिए पहले विभागीय अधिकारी से इजाजत लेनी होगी और इसके बाद ही नगर परिषद द्वारा उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान भी उससे यह जानकारी पूछी जाएगी कि क्या उसने अपनी संपत्ति आईडी के डाटा को सत्यापित किया है या नहीं।
विज्ञापन
आधार से जुड़ेगा संपत्ति का डाटा
निकाय विभाग की ओर से नगर परिषद के अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि वो इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें ताकि संपत्ति आईडी के डाटा को आधार के साथ लिंक किया जा सके और फिर कोई बाहरी व्यक्ति इस संपत्ति के डाटा के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न कर पाए।
संपत्ति के डाटा को सत्यापित करने के लिए लगातार कार्यवाही चल रही है। अभी तक 9500 के करीब संपत्तियों को सत्यापित करवाया जा चुका है। इसके लिए कार्यालय में विशेष काउंटर भी बनाया गया है जोकि रोजाना सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। यहां कोई भी आकर मदद ले सकता है। - जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।