फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Path cleared for new building of Mahesh Nagar police station, foundation will be laid today

Ambala News: महेश नगर थाने के नए भवन का रास्ता साफ, आज रखेंगे नीव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Path cleared for new building of Mahesh Nagar police station, foundation will be laid today
अंबाला का मौजूदा महेश नगर थाना
अंबाला। पिछले 30 साल से किराये के भवन में चल रहे महेश नगर थाने को आखिरकार खुद के भवन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अब थाना डीएवी रिवरसाइड स्कूल से ठीक पहले बनेगा। पहले जगह चिह्नित तो हो गई थी, लेकिन अंबाला-जगाधरी हाईवे से सीधा जोड़ने वाले रास्ते के लिए अड़चन आ गई थी।
विज्ञापन

दरअसल, जिस सीधे रास्ते की मांग चल रही थी वो एक निजी जमीन के बीच से जाता था। आखिर में सहमति बनते ही इस थाने का काम शुरू हो जाएगा। गृहमंत्री अनिल विज खुद इस थाने की नींव बुधवार को रखेंगे। मंगलवार को दिनभर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। यह थाना तीन मंजिला होगा और आधुनिक सुविधाओं से भी लैस होगा।
विज्ञापन

इसको लेकर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने निविदा जारी की है। इस थाने के नए भवन के नक्शे में थाना प्रभारी कक्ष, महिला और पुरुष का अलग - अलग लाॅकअप, जांच अधिकारी के लिए अलग-अलग कक्ष, रिकाॅर्ड रूम सहित परिसर में आने वाले आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय भी बनाया जाएगा। इसके अलावा परिसर में गार्डन भी होगा। इसमें पीसीआर वैन, मोटरसाइकिल और दंगा रोधी वाहन भी होगा। इस थाने में एक फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ, डाॅग स्कवायड, साइबर क्राइम विशेषज्ञ, आईटी सेल और इंटरसेप्टर वैन की भी सुविधा रहेगी। थाने में जरूरत के हिसाब से असलहा और दंगा नियंत्रक छोटा वाहन अटैच किए जाएंगे। महेश नगर थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि गृहमंत्री अनिल विज बुधवार को महेश नगर थाने के नए भवन की नींव रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ाव थाने के नए भवन के लिए मुख्यालय से अनुमति का इंतजार

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शास्त्री कॉलोनी के पास पड़ाव थाने के लिए भी नए भवन की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस विभाग की ओर से शहीदी स्मारक से ठीक पहले हार्टाेन के साथ ही जगह चयनित की गई है। बाकायदा इसका पूरा प्रस्ताव बनाकर भी मुख्यालय भेजा गया है। केवल मुख्यालय से अनुमति मिलने का इंतजार है। उसके बाद इसका भी काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि चयनित जगह में पहले ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तारों की दिक्कत आ रही थी लेकिन विभाग ने इस तारों के दूर जगह फाइनल की है।

वर्जन

महेश नगर थाने के नए भवन की इमारत तीन मंजिला होगी। इसे आधुनिक सुविधाओं से इसे लैस किया जाएगा। पड़ाव थाने के नए भवन के लिए मुख्यालय भेजे गए प्रस्ताव पर अनुमति मिलने का इंतजार है।
-कुलदीप सिंह, एसडीई, एचवीएचसी, अंबाला।-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed