फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Park in pathetic condition, when will there be mercy

Ambala News: पार्क दयनीय स्थिति में, कब होगी दया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Park in pathetic condition, when will there be mercy
अंबाला सिटी। शहर के वार्ड नंबर-12 के तहत तीन कॉलोनियों आती हैं। इनमें हजारों लोग रहते हैं, मगर इतनी बड़ी आबादी के लिए दो ही पार्क हैं। उसमें भी एक पार्क काफी छोटा है। सिर्फ यह नहीं बल्कि जो पार्क हैं वह भी बदहाल हैं।
विज्ञापन



वार्ड 12 के तहत सोनिया कॉलोनी, मोहिन्द्र नगर व मिलाप नगर क्षेत्र आता है। इन तीनों कॉलोनियों में सोनिया कॉलोनी क्षेत्र में मात्र एक छोटा पार्क बना हुआ है। वह पार्क भी रखरखाव के अभाव में बदहाली के आंसू बहाने पर मजबूर है। इसी प्रकार महेंद्र नगर में मात्र एक ही पार्क की व्यवस्था की गई थी। उसके हालात दयनीय स्थिति में हैं। वहीं मिलाप नगर में पार्क की कोई व्यवस्था नहीं की गई। पार्कों के खराब हालातों व पार्क न होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर निगम पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पूरी कॉलोनी में मात्र एक छोटा पार्क

मोहिन्द्र नगर स्थानीय निवासी श्याम सुंदर का कहना है कि पूरी कॉलोनी में मात्र एक ही पार्क बनवाया था, जोकि रखरखाव के अभाव में बदहाल हो चुका है। निगम प्रशासन को पार्कों के रखरखाव करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूरदराज के क्षेत्रों में जाने पर मजबूर

वार्ड नंबर-12 की स्थानीय निवासी रीटा अंसवाल का कहना है कि मिलाप नगर क्षेत्र में पार्क ने होने के कारण स्थानीय लोगों को पार्कों में सैर व्यायाम आदि करने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में बने पार्कों में जाना पड़ता है।


बदहाल हो चुका पार्क

वार्ड नंबर-12 निवासी रविश कुमार का कहना है कि सोनिया कॉलोनी में मात्र एक छोटा सा पार्क बनाया गया था, लेकिन रखरखाव के अभाव में उस पार्क के हालात दिनोंदिन बदहाल होते चले गए।






पार्कों का रखरखाव करने के लिए कुछ कॉलोनियों में एसोसिएशन बनाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि व्यवस्था उनके हाथों में सौंपी जा सके। पार्कों का रखरखाव बेहतर ढंग से करने के लिए स्थानीय एसोसिएशन संगठनों को निगम की ओर से प्रतिमाह फंड जारी किया जाता है। जिन क्षेत्रों में पार्कों की व्यवस्था नहीं हैं, उन क्षेत्रों में पार्क बनाने के लिए जगह तालाशी जा रही है। जगह उपलब्ध होगी, वहां पार्क बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
-हरीश कुमार, एक्सईएन, नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed