फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parents appealed to the Block Education Officer

अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी से लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Parents appealed to the Block Education Officer
बाला छावनी स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय में बीईओ को ज्ञापन सौंपते इनेलो नेता ओंकार सिंह व अभिभाव? - फोटो : Ambala
134-ए के तहत बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। ऐसी ही एक समस्या अब ट्रांसपोर्ट खर्च को लेकर खड़ी हो गई है। अभिभावकों ने दाखिला प्रक्रिया सहित ट्रांसपोर्ट की समस्या के समाधान को लेकर वीरवार को खंड शिक्षा अधिकारी रेणु अग्रवाल से मुलाकात की। अभिभावकों ने उन्हें एक लिखित में शिकायत देकर समस्या समाधान करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चों का दाखिला इसी सत्र में कराया जाए। इस सत्र में मात्र दो महीने ही शेष हैं और बच्चे के दाखिले के पश्चात उन्हें नए वातावरण, माहौल व पढ़ाई से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसे संबंधित स्कूल प्रबंधक बच्चों का परिणाम घोषित करते समय संज्ञान में रखें। बच्चों का दाखिला दूर-दराज के स्कूल में होने की स्थिति में सबसे बड़ी समस्या ट्रांसपोर्ट की आती है। इस कारण बच्चों को लाने व ले जाने में अभिभावकों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि 134 ए के तहत दाखिल बच्चों की ट्रांसपोर्ट सुविधा भी निशुल्क की जाए, ताकि अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षात्मक दृष्टि से राहत मिल सके। अभिभावकों की समस्या सुनने के पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी रेणु अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि यदि दाखिले संबंधी समस्या का समाधान न हुआ तो 24 दिसंबर की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं अन्य समस्याओं को लेकर सरकार और विभागीय अधिकारियों को मेल द्वारा पूरी स्थिति की जानकारी दे दी जाएगी। इस अवसर पर ओंकार सिंह, जोगिंदर सिंह, शैली, रेखा, अंकित कुमार, मोहन लाल, मीनू सैनी, राजेश, राजेश गुप्ता, अनुराधा, जसबीर सिंह आदि अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed