फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   panjab farmars protest in ambala grain market

पंजाब के किसानों के नहीं कटे गेट पास तो मार्केट कमेटी गेट पर जड़ा ताला, विरोध के बाद शुरू हुआ काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
panjab farmars protest in ambala grain market
मार्केट कमेटी दफ्तर के बाहर बैठे किसान नारेबाजी करते हुए। - संवाद। - फोटो : Ambala
पंजाब के किसानों ने मार्केट कमेटी में जमकर बवाल काटा। किसानों ने गेट पास न कटने से परेशान होकर मार्केट कमेटी के गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंडी में पहुंचे भाकियू के जिला उप प्रधान गुलाब सिंह ने भी सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर किसानों के साथ दोहरा व्यवहार करने के आरोप लगाए। चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन पंजाब के किसानों के गेट पास काटने का कार्य शुरू नहीं करता है तब तक उनका विरोध इसी प्रकार जारी रहेगा। करीब 12 बजे मार्केट कमेटी पहुंची सचिव आशा ने किसानों के दबाव में आकर उच्च अधिकारियों से बात की। करीब साढ़े 12 बजे के बाद किसानों को गेटपास काटने का आश्वासन दिया गया और फिर जाकर गेट पास कटने का काम शुरू हुआ। बता दें कि अंबाला के साथ पंजाब के दर्जनों गांव सटे हुए हैं जोकि यहीं पर लंबे समय से अपनी फसल बेचते हैं।
विज्ञापन

एक तरफ सरकार कह रही है कि पूरे देश की मंडियों को एक कर दिया गया है। अब जब पंजाब के किसान सिटी की मंडी में लाकर अपनी फसल बेच रहे हैं तो सरकार गेट पास ही नहीं काट रही है जो कि पूरी तरह गलत है। हम तो बिना गेट पास कटवाए नहीं जाएंगे। - सुखवीर सिंह, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पंजाब के किसानों के भी गेट पास कट रहे थे, लेकिन आज जब हम सुबह आए तो हमारा गेट पास काटने से साफ मना कर दिया। अगर मंडी में अपनी फसल नहीं बेचेंगे तो कहां जाकर बेचेंगे। समझ नहीं आ रहा है। प्रशासन को हमारे गेट पास काटने ही होंगे। - सुच्चा सिंह, किसान।
हम तो यहां अब तभी धरने से नहीं उठेंगे। जब तक प्रशासन हमारे गेट पास काटने का काम शुरू नहीं कर देगा। वरना हम यहीं पर बैठे हैं और आगे भी बैठे रहेंगे। सरकार तो अभी से पंजाब के किसानों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है। बाद में तो पता नहीं क्या करेगी। - सोहन सिंह, किसान।

हम सुबह 5 बजे से आकर यहां पर बैठे हुए हैं और अब 12 बज गए हैं, लेकिन अभी तक कोई अधिकारी हमारी बात सुनने के लिए नहीं आया है। न तो किसी न पानी पूछा न कुछ, जब कर्मचारियों से सचिव का नंबर मांगा तो उन्होंने वह भी नहीं दिया।
- परम सिंह, किसान।
आदेश मिलने के बाद हमने गेट पास काटने का शुरू कर दिया है।
- आशा, सचिव मार्केट कमेटी, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed