फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Paddy farmers are showered with wealth, with 1509 variety selling for up to Rs 4,200 per quintal.

Ambala News: धान किसानों पर धन की वर्षा, 1509 किस्म का धान 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Paddy farmers are showered with wealth, with 1509 variety selling for up to Rs 4,200 per quintal.
रुलदु जिंदल, आढ़ती, अनाज मंडी, चीका। - फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के परिजन, मौजूद पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मंडियों में 1509 धान के रेटों ने पिछले कईं साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस बार किसानों को 1509 धान का भाव पिछले तीन वर्षों के मुकाबले करीब एक हजार रुपये प्रति क्विंटल तक ज्यादा मिल रहा है। मंडियों में अब तक यह धान 3800 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक चुका है।
कई किसानों का धान इससे भी अच्छे भाव करीब 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक मंडी में खरीदा गया है। अच्छे भाव के साथ इस बार उत्पादन भी किसानों का साथ दे रहा है। किसानों के अनुसार, प्रति एकड़ पिछले साल की तुलना में करीब दो से पांच क्विंटल तक ज्यादा उत्पादन निकल रहा है। ऐसे में बढ़े भाव और बेहतर पैदावार ने किसानों को दोहरी राहत दी है। पिछले साल 1509 धान का भाव करीब 3000 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल रहा था।
विज्ञापन

इस बार मंडियों में पहुंच रही 1509 धान की फसल को अपेक्षाकृत बेहतर भाव मिल रहा है। हालांकि पीआर धान को लेकर सरकारी खरीद अब भी बहुत कम है। किसानों पीआर धान की भी समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग कर रहे हैं। किसानों के मुताबिक इस बार कई खेतों में प्रति एकड़ करीब 60 मन तक धान की पैदावार निकल रही है। इससे प्रति एकड़ आमदनी में भी अंतर आया है। वहीं जिन किसानों ने शुरुआती दिनों में धान बेचा, उन्हें भी पिछले साल की तुलना में बेहतर भाव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

1509 किस्म के पिछले तीन वर्षों के भाव
वर्ष
भाव प्रति क्विंटल
2024 : 2800 से 3200 रुपये
2025 :
3000 से 3300 रुपये
2026 : 3800 से 4200 रुपये तक
----

धान के भाव में इस बार अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी तक मंडियों में सिर्फ 1509 किस्म का धान ही अधिक पहुंचा है, जिसके अच्छे भाव मिले हैं। वहीं पीआर किस्म एमएसपी के आसपास बिक रही है। अच्छे भाव मिलने से इस बार बचत की उम्मीद है। - किसान अवतार सीडा, गुहला-चीका।
--------

पीआर 26 को 2441 रुपये के एमएसपी पर बिकते देख किसानों को संतोष है। सरकारी खरीद शुरू होने से फसल के भाव को लेकर अनिश्चितता कम हुई है। यदि खरीद प्रक्रिया इसी तरह सुचारु रही तो किसानों को मंडियों में अपनी उपज बेचने में परेशानी नहीं होगी। - किसान गुरबचन सिंह, गांव हरिगढ़ किंगन।
------------

1509 किस्म के 4000 से 4500 रुपये तक के भाव इस समय किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अच्छे दाम मिलने से फायदा हो रहा है, लेकिन मंडियों में आवक बढ़ने के साथ खरीद व्यवस्था और उठान भी समय पर होना चाहिए, ताकि किसानों को इंतजार न करना पड़े। - किसान संदीप संधू, गांव पीडल।
-----------

करीब तीन एकड़ में 1509 किस्म का धान लगाया था। करीब दस दिन पहले फसल मंडी में बेच दी थी और उस समय भी 3850 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला। अच्छे दाम मिलने से किसान को ज्यादा मुनाफा तो नहीं लेकिन इस बार घाटा भी नहीं होने की उम्मीद है। - किसान सुमित, गांव चंदाना।

---------
1509 किस्म के अच्छे भाव मिलने से किसान खुश हैं और इस बार उत्पादन भी अच्छा है। कई साल बाद अच्छे भाव मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली है। - रूलदु जिंदल, आढ़ती, चीका अनाज मंडी।


-------------
इस बार 1509 किस्म का धान 4000 के आसपास या ऊपर ही बिक रहा है। पिछले साल की तुलना में उत्पादन में भी बढ़ोत्तरी हुई है। पीआर धान एमएसपी के आसपास बिक रहा है। आवक बढ़ने के साथ भाव में उतार-चढ़ाव संभव है। - कर्मचंद गर्ग, प्रधान, चीका अनाज मंडी एसोसिएशन।

रुलदु जिंदल, आढ़ती, अनाज मंडी, चीका।

रुलदु जिंदल, आढ़ती, अनाज मंडी, चीका।- फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के परिजन, मौजूद पुलिस। संवाद

रुलदु जिंदल, आढ़ती, अनाज मंडी, चीका।

रुलदु जिंदल, आढ़ती, अनाज मंडी, चीका।- फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के परिजन, मौजूद पुलिस। संवाद

रुलदु जिंदल, आढ़ती, अनाज मंडी, चीका।

रुलदु जिंदल, आढ़ती, अनाज मंडी, चीका।- फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के परिजन, मौजूद पुलिस। संवाद

रुलदु जिंदल, आढ़ती, अनाज मंडी, चीका।

रुलदु जिंदल, आढ़ती, अनाज मंडी, चीका।- फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के परिजन, मौजूद पुलिस। संवाद

रुलदु जिंदल, आढ़ती, अनाज मंडी, चीका।

रुलदु जिंदल, आढ़ती, अनाज मंडी, चीका।- फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के परिजन, मौजूद पुलिस। संवाद

रुलदु जिंदल, आढ़ती, अनाज मंडी, चीका।

रुलदु जिंदल, आढ़ती, अनाज मंडी, चीका।- फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के परिजन, मौजूद पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed