फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vandana Goyal wins cash prize in chess

Ambala News: वंदना गोयल ने शतरंज में जीता नकद पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vandana Goyal wins cash prize in chess
छात्रा वंदना।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। शिवालिक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की गैर-चिकित्सा वर्ग की छात्रा वंदना गोयल ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने फिडे वर्ल्ड जूनियर शतरंज चैंपियनशिप और एशियन शतरंज चैंपियनशिप 2026 में शानदार जीत हासिल की। इन उपलब्धियों के साथ उन्होंने क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है।
वंदना ने फिडे वर्ल्ड जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में अपनी रणनीतिक कुशलता का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 1,44,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। उनकी खेल क्षमता को देखते हुए उन्हें भारतीय शतरंज टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद वंदना ने एशियन शतरंज चैंपियनशिप 2026 में भी अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने नौ कड़े मुकाबलों में आठ अंक हासिल किए। इस दौरान उन्होंने कोई मैच नहीं हारा और पहला स्थान प्राप्त किया। पूरे टूर्नामेंट में अविजित रहने पर उन्हें ''प्लेयर ऑफ द सीरीज'' का खिताब मिला। साथ ही, उन्हें 1,22,000 रुपये की पुरस्कार राशि से भी नवाजा गया। स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने वंदना की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वंदना की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed