फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Posing as an STF officer, he befriended a man and stole jewellery worth Rs 25 lakh.

Ambala News: एसटीएफ अधिकारी बनकर की दोस्ती, 25 लाख के गहने चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Posing as an STF officer, he befriended a man and stole jewellery worth Rs 25 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। शादी डॉट कॉम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर व खुद को पंजाब एसटीएफ का एन्काउंटर स्पेशलिस्ट अधिकारी बनकर एक युवती को दोस्ती के बहाने फंसा लिया, फिर उसके घर से 25 लाख के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने युवती को पूरी तरह अपने प्रभाव में ले लिया। इसके बाद दोनों ने सांठ-गांठ कर युवती के दस्तावेजों पर लोन भी ले लिया और धोखे से उसके भाई के मोबाइल पर आए ओटीपी का इस्तेमाल किया। इसके बाद युवती चंडीगढ़ में आरोपी के साथ पीजी लेकर रहने लगी।
विज्ञापन

युवती के पिता की शिकायत और आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद थाना महेश नगर पुलिस ने युवती और उसके दोस्त के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छावनी के बीडी फ्लोर मिल (हरी नगर) निवासी नानक चंद ने बताया कि वे अपनी 24 वर्षीय बेटी रितु के लिए रिश्ते की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान रितु ने शादी.कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई।

जुलाई 2026 में विद्युत उर्फ विशाल नाम के एक युवक ने उससे संपर्क किया। युवक ने खुद को पंजाब एसटीएफ जालंधर में तैनात एन्काउंटर स्पेशलिस्ट बताया और मोहाली फेज-2 में अपना आवास होना जाहिर किया। आरोपी ने 80 करोड़ रुपये की संपत्ति होने का झांसा देकर परिवार का विश्वास जीत लिया और नवरात्र में अपने परिजनों संग शादी का रिश्ता पक्का करने के लिए आने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed