{"_id":"6ac14a677acfd1ddb000574c","slug":"teenagers-family-brought-her-to-hospital-after-she-complained-of-stomach-pain-gave-birth-to-a-stillborn-baby-ambala-news-c-36-1-amb1001-170615-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पेट दर्द होने पर किशोरी को अस्पताल लाए परिजन, मृत बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पेट दर्द होने पर किशोरी को अस्पताल लाए परिजन, मृत बच्चे को दिया जन्म
विज्ञापन
अंबाला। पड़ाव थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन किशोरी को नागरिक अस्पताल ले गए थे, जहां डिलीवरी के दौरान मृत शिशु पैदा हुआ। सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को 17 वर्षीय किशोरी के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ था। बेटी की बिगड़ती हालत देख मां उसे इलाज के लिए पास के ही एक निजी डॉक्टर के पास ले गई। हालांकि, क्लीनिक बंद मिलने के कारण परिजन किशोरी को वापस घर ले आए।
घर लौटने के बाद आधी रात को किशोरी की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिजन आनन-फानन उसे कैंट स्थित नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में डिलीवरी कराई गई, लेकिन किशोरी ने मृत नवजात को जन्म दिया। नाबालिग के गर्भवती होने और मृत बच्चे के जन्म की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पड़ाव थाना पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।