फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Oxygen supply bans in industries, cylinders will not be given for use even at home

उद्योगों में ऑक्सीजन सप्लाई बैन, घर में व्यक्ति प्रयोग के लिए भी नहीं दिए जाएंगे सिलिंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Oxygen supply bans in industries, cylinders will not be given for use even at home
ऑक्सीजन गैस एसो. के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए डीसी - फोटो : Ambala
जिले में ऑक्सीजन की लगातार बढ़ रही खपत और कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। ऑक्सीजन की जिले के किसी भी अस्पताल में कमी न हो इसके लिए डीसी ने उद्योगों में ऑक्सीजन की सप्लाई प्रतिबंधित कर दी है। इतना ही नहीं घर में ऑक्सीजन गैस सिलिंडर ले जाने पर भी रोक लगा दी है। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने इस बारे में सोमवार को ऑक्सीजन गैस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यह निर्देश जारी किए। साथ ही इन आदेशों की अनुपालना के लिए ईटीओ विजेंद्र धनखड़ को नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिया। डीसी ने कहा कि आदेशों की अनुपालना नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिस वाहन में सिलिंडर ले जाते हुए पाए गए उसे भी जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ऑक्सीजन के 200 खाली सिलिंडर व्यवस्था करवाने के निर्देश
इस दौरान डीसी ने एसो. के प्रतिनिधियों को एमटी क्षमता के खाली 200 ऑक्सीजन सिलिंडर तुरंत प्रभाव से जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि इन सिलिंडरों के माध्यम से ऑक्सीजन बेडों की संख्या को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

प्लांट लगाने का किया आह्वान, करवाया जाएगा फंड उपलब्ध
इस दौरान डीसी ने ऑक्सीजन के कार्य को प्लांट के माध्यम से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि उन्हें यदि सप्लाई के लिए, एनओसी और किसी अनुदान की आवश्यकता हैं तो कोरोना रिलीफ फंड के माध्यम से यह राशि भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि इस विकट परिस्थितियों में हमें बेहतर समन्वय के साथ लोगों की सहायता करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed