फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Oxygen consumption reached from three hundred to 855 liters in a week

ऑक्सीजन की खपत एक सप्ताह में तीन सौ से 855 लीटर तक पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Oxygen consumption reached from three hundred to 855 liters in a week
छावनी नागरिक अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का कमरा - फोटो : Ambala
कोरोना का कहर बढ़ने के साथ-साथ दिन प्रतिदिन ऑक्सीजन की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा छावनी नागरिक अस्पताल में बने कोविड वार्ड में बढ़ रही ऑक्सीजन की खपत को देखकर लगाया जा सकता है। पहले करीब तीन सौ लीटर ऑक्सीजन पूरे अस्पताल में खपत होती थी।
विज्ञापन

वहीं, अब करीब 855 लीटर रोजाना ऑक्सीजन की खपत हो रही है। अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक की दूसरी और तीसरी मंजिल पर कोविड संक्रमितों के लिए 60 बेड की व्यवस्था की गई है। जिसमें से 45 बेड तक ऑक्सीजन प्लांट से सीधा पाइप लाइन के जरिए ही सप्लाई की जा रही है, जबकि बाकी मरीजों को सिलिंडरों के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए बाकायदा 8 टन का प्लांट लगा हुआ है। जिसका ठेका दिल्ली की प्राइवेट कंपनी एमपीएस को दिया हुआ है। आईपीडी के बेसमेंट में लगे प्लांट में कर्मचारी ऑक्सीजन की सप्लाई को संभाल रहे हैं। उनकी माने तो प्लांट के लिए जो ऑक्सीजन का टैंकर बद्दी फैक्टरी से करीब दो माह में आता था वो अब 15 से 20 दिन में मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन से सप्लाई में इस तरह बढ़ी खपत
16 अप्रैल - 418 लीटर
17 अप्रैल - 437 लीटर
18 अप्रैल - 720 लीटर
19 अप्रैल - 576 लीटर
20 अप्रैल - 655 लीटर
21 अप्रैल - 650 लीटर
22 अप्रैल - 855 लीटर
अस्पताल में 60 कोविड मरीजों को रखने की व्यवस्था है। 45 बेड पर पाइप लाइन से तो 15 पर सिलिंडरों से ऑक्सीजन दी जा रही है। ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है, लेकिन हमारे पास पुख्ता इंतजाम है।
- डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed