फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Outsourcing personnel will get corporation rate

आउटसोर्सिंग कर्मियों को मिलेगा निगम रेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Outsourcing personnel will get corporation rate
संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए उपायुक्त। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। अब विभिन्न कार्यालयों में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों को डीसी रेट की बजाय निगम रेट दिया जाएगा। इसके लिए उनका विवरण और उनका पूरा ब्योरा कौशल विकास रोजगार निगम पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उपायुक्त विक्रम सिंह ने पंचायत भवन शहर में विभिन्न विभागों के एचओडी और डीडीओ के साथ आयोजित बैठक में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी उनके कार्यालय में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत डीसी रेट या कांट्रेक्ट पर कार्यरत कर्मचारियों का पूरा विवरण पोर्टल पर अपडेट करें। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर अपडेट होने के बाद कर्मचारियों को डीसी रेट की बजाए निगम रेट मिलेगा।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि इस कार्य में अगर किसी प्रकार की कोई तकनीकी दिक्कत है तो वह मुख्यालय से या डीआईओ से संपर्क कर सकते हैं। डीसी रेट की अवधि अप्रैल से मार्च तक रहती है, इसलिए आउटसोर्सिंग कर्मचारी का डेटा पोर्टल पर जल्द अपलोड करें। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग पॉलिसी के लगे कर्मचारी के अनुभव प्रमाणपत्र से संबंधित कार्रवाई डीडीओ द्वारा सात दिन में पूरी की जानी आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि जो पोस्ट नई बनाई जानी है वह भी तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनकी नहीं बनी आईडी वह बनवाएं
उपायुक्त ने कहा कि जिन डीडीओ की अभी तक लॉगिन आईडी नहीं बनी है वे भी अपनी आईडी बनाकर कार्य को शीघ्रता से करें। उन्होंने सीएम विंडो और मुख्यमंत्री सोशल मीडिया ग्रीवेन्स ट्रैकर (एसएमजीटी) पर आने वाली शिकायतों का भी त्वरित निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला व उपमंडल स्तर पर विजिलेंस कमेटियां बनाई गई हैं। जिला स्तर पर विजिलेंस कमेटी के चेयरमैन एडीसी और उपमंडल स्तर पर विजिलेंस कमेटी के चेयरमैन एसडीएम हैं। यह विजिलेंस कमेटियां भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी, सरकारी फंड के दुरुपयोग व गबन, कर्मचारियों-अधिकारियों के आचरण संबंधी जांच और औचक निरीक्षण आदि करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed