Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Out of 1092 students, 990 appeared for the exam.

Ambala News: 1092 विद्यार्थियों में से 990 ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Out of 1092 students, 990 appeared for the exam.
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गए थे तीन केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। यह आयोजन छावनी के आर्मी पब्लिक स्कूल, डीएवी रिवरसाइड और भारतीय पब्लिक स्कूल केंद्र में करवाई गई। जिसका आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से किया गया। यह परीक्षा दो चरण में हुई जिसमें प्रथम चरण में छठी की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे और 9वीं के लिए परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक करवाई गई। परीक्षा में पर्यवेक्षक के तौर पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर नियुक्त किए गए थे।

शहर समन्वयक एवं आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि अंबाला में परीक्षा के सफल संचालन के लिए तीन स्कूलों आर्मी पब्लिक स्कूल, डीएवी रिवरसाइड और भारतीय पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के लिए करीब 1092 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था और 990 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं, परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और सुचारू आयोजन के लिए केंद्रों पर सभी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के आयोजन को लेकर कई जिलों से परीक्षार्थी पहुंचे। अंबाला जिले की बात करें तो यहां कोई सैनिक स्कूल नहीं है। देशभर में कई जगहों पर सैनिक स्कूल चल रहे हैं, इन स्कूलों में दाखिले के लिए यह परीक्षा करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed