फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Opposing to take back the land, farmers speak up

जमीन वापस लेने का विरोध, किसानों का हल्ला बोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Opposing to take back the land, farmers speak up
अंबाला सिटी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन भगत सिंह के पदाधिकारियों ने उपायुक्त कार्यालय पर नारेबाजी की। किसानों ने सरकार से जमीनों को कब्जे में न लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार विशेष सत्र बुलाते हुए किसानों को राहत प्रदान करे। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार जल्दी ही फैसले को वापस नहीं लेती है तो किसान एक बार फिर से आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। किसानों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाकियू भगत सिंह के प्रधान गुरमीत सिंह ने कहा कि सरकार कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए किसानों से जमीनों को छीनना चाहती है। गुरमीत सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया तो फिर से आंदोलन होगा। वहीं सुखविंद्र सिंह ने कहा कि किसानों ने मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। साथ ही बताया कि उनकी नौ अगस्त को कैथल में बैठक है, उसमें संयुक्त मोर्चा जो फैसला लेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed