फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Operators IDs are blocked, Aadhaar is not being generatedOperators IDs are blocked, Aadhaar is not being generated

Ambala News: ऑपरेटरों की आईडी बंद, नहीं बन रहे आधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:58 AM IST
विज्ञापन
Operators IDs are blocked, Aadhaar is not being generatedOperators IDs are blocked, Aadhaar is not being generated
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में आधार सेंटर पर परेशान होते लोग। संवाद - फोटो : अमर उजाला
अंबाला। जन्म से लेकर मृत्यु तक के सभी काम आधार के बिना अधूरे हैं। मगर अब अंबाला में अचानक से कई आधार कार्ड बनाने वाले ऑपरेटरों की आईडी बंद की है। इससे लोग आधार केंद्रों पर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि ऑपरेटरों को पता भी नहीं है कि उनकी आईडी क्यों बंद की गई है। आधार आईडी बंद होने से लोग आधार कार्ड नहीं बनवा पा रहे हैं। लोग सुबह से ही आधार कार्ड बनवाने के लिए इंतजार करते दिख रहे हैं। इस दौरान महिलाएं 21 दिन के बच्चे से लेकर आठ महीने के बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए आईं, मगर उन्हें मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन




इन केंद्रों पर आईडी है बंद

अंबाला छावनी में नागरिक अस्पताल, एसडीएम कार्यालय, अंबाला शहर में एसडीएम कार्यालय, नागरिक अस्पताल, नगर निगम कार्यालय और बराड़ा में एसडीएम कार्यालय, नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल में यूआईडीएआई द्वारा ऑपरेटरों की आधार आईडी बंद की गई हैं। जिसके कारण सोमवार को इन सेंटरों पर महिलाओं को नवजात बच्चों के नए आधार कार्ड, आधार कार्ड अपडेट, अंगुली के निशान अपडेट, आधार में मोबाइल नंबर अपडेट, आधार में फोटो अपडेट संबंधी काम प्रभावित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




डेढ़ घंटे तक इंतजार करती रही सास-बहू

केसरी निवासी सुनीता ने बताया कि वह आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए आई थी लेकिन डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद पता चला कि आइडी नहीं चल रही है।

21 दिन के बच्चे को लेकर पहुंची मां

महेश नगर निवासी प्रियंका ने बताया कि इस कड़कड़ाती ठंड में अपनी मां रजनी के साथ अपने 21 दिन के बच्चे को लेकर छावनी नागरिक अस्पताल स्थित आधार सेंटर पर उसका आधार बनवाने के लिए आई थी। अब एक घंटे बाद पता चल रहा है कि आधार की आईडी बंद है। बड़ी मुश्किल से वह अपने बच्चे को इस ठंड से बचाते हुए लेकर आई थी।



बच्चे का बनाना था आधार

छावनी की रामकिशन कॉलोनी निवासी खुर्शिदा ने बताया कि वह अपने सात महीने के बच्चे अली को लेकर नागरिक अस्पताल में आधार कार्ड बनवाने के लिए आई है। यहां पर आपरेटर बोल रहा है कि बच्चे का आधार नहीं बनेगा, कहीं ओर चले जाओ।



दिहाड़ी तोड़कर पहुंचा अपडेट कराने

पूजा विहार निवासी छोटे लाल ने बताया कि उसने अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना था। तो वह नागरिक अस्पताल में आधार सेंटर पर आया लेकिन यहां पर इंतजार करवाने के बाद बोल रहे हैं कि आधार अपडेट नहीं होगा। वह पहले ही अपनी दिहाड़ी छोड़कर आई है।




आधार सेंटर में ऑपरेटरों की आईडी बंद होने का मामला संज्ञान में नहीं है। इसके बारे में मंगलवार को बताया जा सकता है।

ब्रह्मजीत सिंह, एडीसी।

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में आधार सेंटर पर परेशान होते लोग। संवाद

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में आधार सेंटर पर परेशान होते लोग। संवाद- फोटो : अमर उजाला

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में आधार सेंटर पर परेशान होते लोग। संवाद

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में आधार सेंटर पर परेशान होते लोग। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed