फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Operations of 78 trains were affected due to the agitation

Ambala News: आंदोलन के कारण प्रभावित रहा 78 ट्रेनों का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Operations of 78 trains were affected due to the agitation
अंबाला। किसानों के रेल रोको आंदोलन के कारण बुधवार को 78 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रेलवे ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर 10 ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद्द कर दिया। वहीं 21 लंबी दूरी की ट्रेनों को बीच रास्ते के रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार फिरोजपुर मंडल से चलने वाली 47 ट्रेनों को तीन से चार घंटे की देरी से गंतव्य की तरफ रवाना किया गया। रेल ट्रैक पर बैठे किसानों के कारण एक बार फिर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। लगभग तीन घंटे तक यात्री ट्रेनों में और स्टेशन पर फंसे रहे। हालांकि रेलवे ने यात्रियों तक जानकारी पहुंचने के लिए लगातार उद्धोषणा प्रणाली का प्रबंध किया। स्टेशन पर यात्रियों की सहायता के लिए बूथ भी स्थापित किया गया था।
विज्ञापन

यह ट्रेनें हुई रद्द
ट्रेन नंबर 14547 (अंबाला कैंट-बटिंडा), 04753 (बठिंडा-श्रीगंगानगर), 04756 (श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट), 04569 (अंबाला कैंट-कालका), 04570 (कालका-अंबाला कैंट), 06997 (अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक), 06998 (दौलत पुर चौक-अंबाला कैंट), 14527 (बठिंडा-श्रीगंगा नगर),14528 (श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट) को पूर्णतौर पर तो ट्रेन नंबर 04548 (बठिंडा-अंबाला कैंट) को राजपुरा रेलवे स्टेशन पर रद्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच रास्ते रोकी ट्रेनें
ट्रेन नंबर 12029 नई दिल्ली अमृतसर स्वर्ण शताब्दी व 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस को दोराहा, 15656 कामाख्या एक्सप्रेस को सरहिंद, 04548 बठिंडा-अंबाला कैंट को राजपुरा, 22429 पठानकोट सुपरफास्ट को अंबाला कैंट, 22479 सरबत द भला एक्सप्रेस को मेरठ, 19272 भावनगद टर्मिनस को धूरी, 12926 पश्चिम एक्सप्रेस को चंडीगढ़, 04547 अंबाला कैंट-बठिंडा को अंबाला, 14729 रेवाड़ी-फाजिल्का एक्सप्रेस को बठिंडा, 14730 फाजिल्का-रेवाड़ी को बठिंडा, 04753 बठिंडा-श्रीगंगानगर को बठिंडा, 06997 अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक को अंबाला, 14649 सरयु यमुना एक्सप्रेस को बराड़ा, 12357 दुर्गियाणा एक्सप्रेस को यमुनानगर-जगाधरी, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस को चावापायल, 12475 हापा-कटरा एक्सप्रेस को सरहिंद, 14736 श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को भुलाना, 11057 अमृतसर एक्सप्रेस को गिल, 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट को पंज कोसी और ट्रेन नंबर 14576 लुधियाना-हिसार को सुनाम रेलवे स्टेशनों पर रोका गया।

देरी से चलाई ट्रेनें
ट्रेन नंबर 14650 सरयु-युमना एक्सप्रेस को 175 मिनट की देरी से चलाया गया। इसी प्रकार 14604 सहरसा जनसाधारण को 175 मिनट, 04592 को 180 मिनट, 12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस को 200, 04652 को 180, 19224 गांधी नगर एक्सप्रेस 180, 12920 मालवा सुपरफास्ट को 200, 12472 स्वराज एक्सप्रेस को 100, 22942 इंदौर साप्ताहिक को 90, 12475 हापा-कटरा एक्सप्रेस को 180, 12919 मालवा एक्सप्रेस को 180, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस को 180, 12029 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को 180, 12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस को 180, 22479 सरबत द भला एक्सप्रेस को 180, 11057 अमृतसर एक्सप्रेस को 250, 22429 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस को 180, 12549 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस को 160, 14649 सरयु-युमना एक्सप्रेस को 120, 12357 दुर्गियाणा एक्सप्रेस को 125, 22430 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस को 180 मिनट की देरी से चलाया गया। वहीं, ट्रेन नंबर 06936 को 170, 06935 को 180, 14634 को 60, 06933 को 120, 06947 को 120, 06948 को 130, 06924 को 180, 04750 को 180, 04751 को 180, 06941 को 160, 06944 को 160, 04597 को 180, 04169 को 180, 04651 को 180, 06983 को 180, 06984 को 150, 19223 को 150, 06966 को 120, 06993 को 120, 14729 को 120, 01620 को 180, 14027 को 180, 14028 को 180, 04657 को 70, 04464 को 180 और ट्रेन नंबर 04625 लुधियाना-फिरोजपुर को 80 मिनट की देरी से संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed