{"_id":"656cb712491ec5d18904d316","slug":"operation-of-goods-trains-started-on-shambhu-sahnewal-section-of-freight-corridor-ambala-news-c-36-1-amb1001-14669-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फ्रेट कॉरिडोर के शंभू-साहनेवाल सेक्शन पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फ्रेट कॉरिडोर के शंभू-साहनेवाल सेक्शन पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू
Mon, 04 Dec 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 02:18 AM IST
सार
मालगाड़ियों के लिए अलग रेल सेक्शन तैयार होने का असर अब अंबाला कैंट स्टेशन पर नजर आने लगा है। स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों के रास्ते से मालगाड़ियों के हटने से समय की बचत हो रही है
विज्ञापन
डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर दौड़ती मालगाड़ी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ियों का संचालन आरंभ हो गया। इसका सफल संचालन अंबाला मंडल के अधीन शंभू-साहनेवाल रेल सेक्शन पर शुरू हुआ। सुरक्षा कारणों से अभी इस सेक्शन पर मालगाड़ियों का संचालन 12 घंटे के हिसाब से किया जा रहा है।
विज्ञापन
जल्द ही इस पर 24 घंटे निर्विघ्न मालगाड़ियों का संचालन होगा। वहीं कलानौर से पिलखनी के बीच इस सप्ताह मालगाड़ियों का संचालन आरंभ हो जाएगा। इससे पहले कलानौर और अंबाला के बीच ट्रायल आप्रेशन के तहत मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मालगाड़ियां सीधा कलानौर से होते हुए साहनेवाल तक पहुंच सकेंगी। यह रेल लाइन विशेषकर मालगाड़ियों के लिए शंभु से सहारनपुर के पिलखनी तक बिछाई गई है।
विज्ञापन
नहीं रुकेंगी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें
मालगाड़ियों के लिए अलग रेल सेक्शन तैयार होने का असर अब अंबाला कैंट स्टेशन पर नजर आने लगा है। स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों के रास्ते से मालगाड़ियों के हटने से समय की बचत हो रही है और वह सही समय पर गंतव्य तक पहुंच रही हैं। हालांकि अभी यह आंशिक तौर पर है, लेकिन आने वाले समय में मालगाड़ियों के अलग रेल लाइन पर चलने से ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। जो यात्री ट्रेनें मौजूदा समय में चल रही हैं वो भी सही समय पर चल पाएंगी।
विज्ञापन
अंबाला के अधीन खुर्जा तक सेक्शन
परियोजना के तहत अब अंबाला मंडल के अधीन का क्षेत्र साहनेवाल से लेकर पिलखनी तक नहीं बल्कि खुर्जा तक होगा। मेरठ के अधीन सेक्शन को भी अब अंबाला मंडल के अधीन कर दिया गया है। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी मंडल की होगी। इसलिए अब ट्रेन का संचालन अधिकारियों की निगरानी में सीधा खुर्जा तक हो सकेगा।
शंभू से साहनेवाल के बीच मालगाड़ियों का संचालन आरंभ हो गया है। अब कलानौर से पिलखनी शुुरू होगा। फिर दिसंबर माह के अंत तक साहनेवाल से पिलखनी तक मालगाड़ियां दौड़ने लगेंगी। अब खुर्जा के रेल सेक्शन पर भी कार्य शुरू करवा दिया गया है। -पंकज गुप्ता, महाप्रबंधक, डीएफसीसीआईएल।