फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Only three radiographers are employed at the Cantt Hospital, which is locked after two o'clock.

Ambala News: कैंट अस्पताल में महज तीन रेडियोग्राफर कार्यरत, दो बजे के बाद लग जाता है ताला

Sat, 20 Jun 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 20 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Only three radiographers are employed at the Cantt Hospital, which is locked after two o'clock.
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के हादसे का ​शिकार होकर आने वाला मरीज: संवाद
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में इन दिनों रेडियोग्राफर का टोटा चल रहा है। स्थिति यह है कि मरीजों की सहुलियत के लिए शाम के समय भी एक्स-रे रूम खुला रहने की सुविधा बंद हो गई है और कमरे पर ताला जड़ा रहता है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से ऑनकॉल सुविधा का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत में केवल गंभीर मरीज या फिर वीआईपी मरीज आने पर उन्हें बुलाया जाता है। एक्स-रे रूम के बाहर कोई नंबर तक चस्पा नहीं है ताकि मरीज आते हैं तो वो कॉल कर रहे। केवल मेडिकल ऑफिसर के कहने पर ही एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध होती है। ऐसे में मरीजों के लिए परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


बॉक्स
पांच में से बचे महज तीन रेडियोग्राफर

कैंट के नागरिक अस्पताल में पहले पांच रेडियोग्राफर थे। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से रेडियोग्राफर के रोस्टर तैयार किए गए थे। इनमें से सुबह व शाम तक एक्स-रे रूम खुला रहता था ताकि अस्पताल में आने वाले हड्डी टूटने व जोड़ों में दर्द वाले मरीजों को राहत मिल सके। महज तीन रेडियोग्राफर के कार्यरत रहने के कारण दोबारा व्यवस्था चरमरा गई है। पांच में से एक डेपुटेशन पर अंबाला सिटी है तो दूसरे पर आपराधिक मामले की कार्रवाई हुई थी। जबकि तीन में से एक अस्थाई रेडियोग्राफर भी अपनी ट्रांसफर या फिर नौकरी छोड़ने की तैयारी में है। ऐसे में रेडियोग्राफर की डिमांड बढ़ गई है।
विज्ञापन


बॉक्स
निजी सेंटरों के चक्कर काटने को मजबूर मरीज

अस्पताल प्रबंधन की इन अनदेखी के कारण दोपहर बाद से इमरजेंसी में आने वाले मरीज निजी सेंटरों में जा रहे हैं। इन मरीजों पर निजी सेंटर से एक्स-रे के साथ-साथ निजी एंबुलेंस का किराये का भी बोझ पढ़ रहा है तो कुछ ई-रिक्शा पर जाने को मजबूर होते हैं। अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में अंबाला कैंट व आसपास के गांवों से भी मरीज आते हैं। ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में रात्रि तक हादसों व मारपीट का शिकार होने वाले मरीजों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

रेडियोग्राफर की कमी पूरी करने के लिए आलाधिकारियों के संज्ञान में मामला डाल दिया है। सुुबह के समय एक्स-रे रूम में रेडियोग्राफर तैनात रहते हैं। शाम व रात के समय ऑन कॉल की सुविधा है।
डॉ. पंकज, आरएमओ, अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल
----

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के हादसे का शिकार होकर आने वाला मरीज: संवाद

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के हादसे का शिकार होकर आने वाला मरीज: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed