फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Only leaders without mass base are joining AAP: Hooda

बिना जनाधार वाले नेता ही जा रहे आप में : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Only leaders without mass base are joining AAP: Hooda
शहजादपुर। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूत थी है और रहेगी, यहां आम आदमी पार्टी (आप) का कोई वजूद नहीं है। केवल वही लोग आप ज्वाइन कर रहे हैं जिनकी राजनैतिक जमीन खिसकी हुई है। हुड्डा ने यह कह कर इशारों-इशारों में पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बिना जनाधार वाले नेता कभी टीएमसी व कभी आप में जा रहे हैं। पूर्व सीएम बुधवार को शहजादपुर में प्रदेश के पूर्व सूचना आयुक्त एवं वरिष्ठ नेता अशोक मेहता के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन

प्रदेश में आप में शामिल हो रहे नेताओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक कोई जनाधार वाला नेता पार्टी में नहीं गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने को लेकर चल रही चर्चाओं के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री व सीएलपी लीडर ने कहा कि चर्चाएं तो चर्चाएं ही होती हैं, पार्टी के अंदर चयन की प्रक्रिया होती है जो जारी है जो भी बनेगा चुनाव होगा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस बार झाड़ कम है। सरकार को किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बार रूस यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गेहूं के दाम 3 हजार से 3500 रुपये प्रति क्विंटल हैं। ऐसे में इन बढ़े दामों का फायदा किसान को भी मिलना चाहिए। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, अशोक अरोड़ा, विधायक वरुण चौधरी, प्रो. वीरेंद्र सिंह, हलका मुलाना पूर्व प्रभारी सोनू राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed