{"_id":"58655d094f1c1b265eeec16c","slug":"online-shopping-fraud-48-thousand-bank-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शॉपिंग कर बैंक खाते से उड़ाए 48 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन शॉपिंग कर बैंक खाते से उड़ाए 48 हजार
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
2000 rupees
गांव गणेशपुर के रणजीत सिंह के खाते से किसी ने ऑनलाइन शापिंग कर 48 हजार रुपये की राशि उड़ा दी। उनके मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पता चला कि किसी शातिर ने उसके खाते से यह रकम उड़ाई है। पीड़ित अब अपनी शिकायत लेकर पुलिस के दरवाजे पर भटक रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित रणजीत ने बताया कि वह 14 दिसंबर को अंबाला से दिल्ली जा रहा था। पानीपत टोल टैक्स पर उसने पर्ची कटवाने के लिए अपना एटीएम दिया था। वहां मौजूद कर्मी ने एटीएम से रुपये काट लिए, लेकिन उसके पास रुपये कटने का मैसेज 15 दिसंबर को आया। उस समय खाते में से केवल 84 रुपये काटे जाने का ही मैसेज आया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल नहीं देखा। बीते सोमवार को उसके मोबाइल पर खाते में केवल 10 रुपये रहने का मैसेज आया।
विज्ञापन
यह मैसेज देख वह तुरंत बैंक में पहुंचा। बैंक में पहुंच जब उसने खाते की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि 17 दिसंबर को उसके खाते से एक-एक दो-दो हजार रुपये निकालकर 13 बार ऑनलाइन शॉपिंग की गई। ऐसे में उसके खाते से करीब 48 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित रणजीत सिंह पानीपत टोल टैक्स पर और फिर पानीपत पुलिस स्टेशन में गया लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन