{"_id":"650be217042af01c8d08a106","slug":"online-fraud-of-rs-25-lakh-in-the-name-of-part-time-job-ambala-news-c-36-1-sknl1003-10794-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पार्ट टाइम जाॅब के नाम पर ढाई लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पार्ट टाइम जाॅब के नाम पर ढाई लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में पार्ट टाइम जाॅब के नाम पर युवक से ढाई लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी को मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एसपी अंबाला को दी शिकायत में शहर के सेक्टर 10 निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि उसे शातिर ठग ने मुंबई की डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में पार्ट टाइम जॉब का आफर दिया। इसके बाद उसने ऑनलाइन जॉब शुरू कर दी। जॉब के दौरान शातिर ठग ने बताया कि उसे गूगल पर रेस्टोरेंट की हिस्ट्री देखकर रिव्यू लिखना है। साथ ही उसे स्टार रेटिंग पर कमेंट भी करना है। इसके बाद रिव्यू लिखना और स्टार रेटिंग पर कमेंट लिखना शुरू कर दिया। आरोपी बाद में पीड़ित से रुपये भी अलग-अलग स्कीम में निवेश कराने लगा। पीड़ित ने पांच दिन के भीतर ढाई लाख रुपये निवेश कर दिए मगर रुपये वापस नहीं आए। इसके बाद भी शातिर ठग ने छह लाख रुपये लगाने की बात कही, यहीं से पीड़ित को शक हो गया। इस मामले में थाना सेक्टर 9 अंबाला सिटी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।