फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Online draw for agricultural machinery today

Ambala News: कृषि यंत्र के लिए ऑनलाइन ड्रॉ आज

Mon, 10 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 10 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Online draw for agricultural machinery today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। किसानों को कृषि यंत्र देने के लिए ऑनलाइन ड्रॉ सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे उप कृषि निदेशक कार्यालय कृषि सदन में निकाला जाएगा। यह ड्रा उपायुक्त अंबाला के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में निकाला जाएगा। जिसमें जिला स्तरीय कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य शामिल होंगे। ड्रॉ ऑनलाइन माध्यम से विभागीय पोर्टल द्वारा किया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि जिन किसानों का चयन पहले ड्रॉ में किया जा चुका है, उनका नाम इस ड्रॉ में शामिल नहीं किया जाएगा, जिनका चयन पहले ड्रॉ में किया जा चुका है और वह किसान जो किसी कारण वश कृषि यंत्र नहीं खरीद पाए थे, वह किसान भी 30 नवंबर तक अपने कृषि यंत्र खरीद सकते है। जिन किसानों का चयन इस ड्रॉ में किया जाएगा, उन्हें भी कृषि यंत्र 30 नवंबर तक खरीदने होंगे व 10 दिसंबर तक विभागीय पोर्टल पर बिल अपलोड करवाने अनिवार्य है। एक ही कृषि यंत्र पर अनुदान के लिए चुना जाएगा लेकिन यदि किसान का चयन स्ट्रॉ बेलर यंत्र पर अनुदान के लिए होता है तो वह है-रैक यंत्र और श्रव मास्टर यंत्र पर अनुदान के लिए भी योग्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed