फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One who observes fast and penance in Kartik month attains salvation: Shandilya

कार्तिक मास में व्रत और तप करने वाले को मिलता है मोक्ष : शांडिल्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
One who observes fast and penance in Kartik month attains salvation: Shandilya
अंबाला। एकता विहार स्थित श्री शिव कुटीर मंदिर के पंडित सतीश शांडिल्य ने बताया कि कार्तिक मास की कथा से पूर्व प्रतिदिन प्रात 5.15 बजे से छह बजे तक हवन मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद सुबह 6. 30 बजे तक कार्तिक कथा होती है। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि जो मनुष्य कार्तिक मास में व्रत, तप करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग में कार्तिक मास सबसे पवित्र माना जाता है। 29 अक्टूबर से कार्तिक मास की शुरुआत हुई है। इसका समापन 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के साथ होगा। इस मास में श्री विष्णु जी के साथ तुलसी की पूजा की जाती है। इस मास में स्नान, दान, दीप करने से कष्टों से छुटकारा मिलता है। कथा के मुख्य यजमान शशि भूषण डिमरी,सीमा डिमरी, देवेश्वरी पुरोहित विशेष रूप से सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed