फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One nomination returned, now 14 candidates in the fray, election symbols allotted to nine

Ambala News: एक नामांकन वापस, अब 14 उम्मीदवार मैदान में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
One nomination returned, now 14 candidates in the fray, election symbols allotted to nine
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनावों को लेकर वीरवार को निर्दलीय प्रत्याशी कुलबीर सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापिस ले लिया। अब चुनाव में 14 उम्मीदवार शेष बचे हैं। इसके साथ-साथ 9 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए गए। वहीं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनैतिक दल अपने चुनाव चिन्ह पर मतदान लड़ेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ शालीन ने बताया कि लोकसभा चुनाव प्रक्रिया में 7-ए फाइनल हो गया है, अब बैलेट पेपर छापने की सूचना आयोग को भेजी जाएगी। 25 मई को मतदान के दिन ईवीएम में एक बटन नोटा का व अन्य बटन उम्मीदवारों के नाम अनुसार होंगे।
विज्ञापन


-----
इन उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिह्न
- आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के कमल कुमार को चुनाव चिन्ह- केतली

- पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोके्रटिक) से गुलाब सिंह नरवाल को चुनाव चिन्ह- फलों से युक्त टोकरी

- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से नितेश चौपड़ा को चुनाव चिन्ह- ट्रक

- भारतीय जवान किसान पार्टी से बलजीत सिंह को चुनाव चिन्ह- डायमंड

- भारतीय युवा जन एकता पार्टी से मामचंद को चुनाव चिन्ह- बैटरी टॉर्च

- एकम सनातन भारत दल से मेहर सिंह चालिया को चुनाव चिन्ह- बांसुरी

- हरियाणा जनसेना पार्टी से राकेश कुमार को चुनाव चिन्ह- गन्ना किसान

- बहुजन मुक्ति पार्टी से सूरज कुमार को चुनाव चिन्ह- चारपाई

- निर्दलीय उम्मीदवार मोहर सिंह को चुनाव चिन्ह- सेब

------------
पार्टी चुनाव चिन्ह पर ये उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव
- जजपा से किरण पुनिया
- इनेलो से गुरप्रीत सिंह

- बहुजन समाज पार्टी से पवन कुमार

- भाजपा से बंतो देवी कटारिया

- इंडियन नेशनल कांग्रेस से वरुण चौधरी

----------
उम्मीदवार चुनाव आयोग के सुविधा पोर्टल का उठाए लाभ

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालीन ने बताया कि उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने सुविधा पोर्टल शुरू किया है। इसके माध्यम से उम्मीदवार चुनाव से जुड़ी सुविधाओं के लिए सीधे आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार किसी भी रैली व जनसभा करने से पहले जिला प्रशासन की अनुमति अवश्य लें। आदर्श आचार संहिता के नियमों का अवश्य पालन करें। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को अपना व एजेंट का आई-कार्ड बनवाने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed