फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One driver killed, police EVR damaged in head-on collision of two canters

दो कैंटरों की आमने-सामने की टक्कर में एक के चालक की मौत, पुलिस ईवीआर क्षतिग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
One driver killed, police EVR damaged in head-on collision of two canters
मृतक चालक कमलजीत की फाइल फोटो। - फोटो : Ambala
शहजादपुर ओवरब्रिज के सामने शुक्रवार देर रात दो कैंटर आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में एक कैंटर के चालक की मौत हो गई। वहीं एक कैंटर पास में खड़ी पुलिस ईवीआर की गाड़ी के बोनट पर चढ़ गया। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, मुलाजिम बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

ईएचसी प्रदीप के बयानों पर दूसरे कैंटर के अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया। मृतक की पहचान यमुनानगर के महमदपुर वासी कमलजीत सिंह के तौर पर हुई।
विज्ञापन

ईवीआर गाड़ी के नियुक्त इंचार्ज ईएचसी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह शहजादपुर-साहा रोड पर ड्यूटी पर थे। शहजादपुर ओवरब्रिज के सामने साहा और शहजादपुर की तरफ से विपरीत दिशा में आ रहे दो कैंटरों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि एक कैंटर की टक्कर से दूसरा काफी दूर तक पीछे की और खिसकता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस की गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त कैंटर से चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे कैंटर का चालक मौके से भाग गया। उसकी तेजरफ्तार और लापरवाही से हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहजादपुर में क्षतिग्रस्त कैंटर।

शहजादपुर में क्षतिग्रस्त कैंटर।- फोटो : Ambala

शहजादपुर में क्षतिग्रस्त ईवीआर।

शहजादपुर में क्षतिग्रस्त ईवीआर।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed