{"_id":"6105a6368ebc3e091b10414a","slug":"one-driver-killed-police-evr-damaged-in-head-on-collision-of-two-canters-ambala-news-knl78426760","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कैंटरों की आमने-सामने की टक्कर में एक के चालक की मौत, पुलिस ईवीआर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कैंटरों की आमने-सामने की टक्कर में एक के चालक की मौत, पुलिस ईवीआर क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
मृतक चालक कमलजीत की फाइल फोटो।
- फोटो : Ambala
शहजादपुर ओवरब्रिज के सामने शुक्रवार देर रात दो कैंटर आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में एक कैंटर के चालक की मौत हो गई। वहीं एक कैंटर पास में खड़ी पुलिस ईवीआर की गाड़ी के बोनट पर चढ़ गया। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, मुलाजिम बाल-बाल बच गए।
ईएचसी प्रदीप के बयानों पर दूसरे कैंटर के अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया। मृतक की पहचान यमुनानगर के महमदपुर वासी कमलजीत सिंह के तौर पर हुई।
ईवीआर गाड़ी के नियुक्त इंचार्ज ईएचसी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह शहजादपुर-साहा रोड पर ड्यूटी पर थे। शहजादपुर ओवरब्रिज के सामने साहा और शहजादपुर की तरफ से विपरीत दिशा में आ रहे दो कैंटरों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि एक कैंटर की टक्कर से दूसरा काफी दूर तक पीछे की और खिसकता चला गया।
विज्ञापन
इसी दौरान पुलिस की गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त कैंटर से चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे कैंटर का चालक मौके से भाग गया। उसकी तेजरफ्तार और लापरवाही से हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहजादपुर में क्षतिग्रस्त कैंटर।- फोटो : Ambala

शहजादपुर में क्षतिग्रस्त ईवीआर।- फोटो : Ambala