फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One boy die in shot of village brahmna

फार्मासिस्ट रह चुके युवक की छाती में गोली मारकर हत्या, 6 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
One boy die in shot of village brahmna
खानपुर ब्राह्मणा गांव के 26 वर्षीय दीपक की एक युवक ने छाती में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे रंजिश को वजह बताया जा रहा है। पंजोखरा पुलिस ने अभी छह युवकों के खिलाफ साजिशन हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर बेटे की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना के बाद एसपी अभिषेक जोरवाल और डीएसपी ने घटनास्थल का मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन

दीपक के चचेरे भाई रमेश कुमार ने बताया कि दीपक बी फार्मेसी पास था। उसने कुछ समय फार्मासिस्ट की नौकरी भी की थी। लॉकडाउन की वजह से उसने नौकरी छोड़ दी थी। रविवार सुबह 10.30 बजे वे दोनों खेतों मे घास काट रहा था। दीपक सिर पर चरी लादकर घर की ओर चल दिया। करीब पंद्रह मिनट बाद ही जब दीपक नीटू पंच के खेत के पास पहुंचा। उसी समय उसके पास से काले रंग के कपड़े पहने एक नौजवान युवक गुजरा। दीपक के पास से गुजरते ही उसने गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद लड़का गांव की तरफ भाग गया। राजेश ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो दीपक बेहोशी की हालत में लहूलुहान पड़ा था। पड़ोस के लड़के नीटू व इकबाल की मदद से दीपक को गाड़ी का इंतजाम कर सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसकी मौत होने की पुष्टि कर दी। आरोप ने दीपक की छाती पर गोली चलाई थी। दीपक परिवार का अकेला बेटा था। उसकी दो बहनें शादीशुदा हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उस पर थी। उसकी बूढ़ी मां को शाम चार बजे तक यह जानकारी भी नहीं दी गई थी कि उसका लाल अब हमेशा के लिए उसे छोड़कर जा चुका है।
विज्ञापन

इनके खिलाफ किया गया केस दर्ज
राजेश ने बताया कि रंजिश की वजह से उसके भाई का कत्ल किया गया है। काफी दिन से गांव का अतुल उर्फ चिह्ना से उसकी रंजिश चल रही थी। उसका आरोप है कि अतुल ने अपने साथी विकास उर्फ बिल्लू, हरनीप उर्फ नीपू, मनीष उर्फ मिशी, कृष्ण, राजेश उर्फ नीटू ने मिलकर दीपक की हत्या करवाई है। कत्ल में बाहरी लोगों के शामिल होने का भी संदेह जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ठोस सबूतों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। शुरूआती जांच में मामला रंजिश का नजर आ रहा है।
मोहन लाल, एसएचओ, थाना पंजोखरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed