फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One and a half lakh cheated on the pretext of selling scooty on Instagram

इंस्टाग्राम पर स्कूटी बेचने का झांसा देकर डेढ़ लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh cheated on the pretext of selling scooty on Instagram
अंबाला। इंस्टाग्राम पर स्कूटी बेचने के नाम पर व्यक्ति से करीब एक लाख 62 हजार 981 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में नारायणगढ़ के गांव पंजलासा निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह शिक्षा विभाग से रिटायर्ड है। वह बेटी के लिए स्कूटी लेने का इच्छुक था। मेरे भतीजे सार्थक बख्शी पुत्र पवन कुमार ने नौ जुलाई को इंस्टाग्राम पर स्कूटी बिकने का विज्ञापन देखा।
विज्ञापन

फोन करने पर सामने वाले ने खुद को विकास कतना बताया और कहा कि भारतीय सेना में पठानकोट में तैनात है। पोस्टिंग श्रीनगर की हो गई है जिस कारण स्कूटी बेचना चाहता हूं। मूल्य 26 हजार रुपये तय हुआ। विकास ने मुझे अपने आप को भारतीय सेना की वर्दी में फोटो भेजी और अपना आधार कार्ड नंबर भी भेजा। वह पैसे डलवाता रहा और वापस मांगने लगे तो फोन बंद कर दिया। इस तरह उससे एक लाख 62 हजार 981 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed