{"_id":"67e9a3b81786e9174c037abb","slug":"on-the-first-navratri-a-huge-crowd-of-devotees-gathered-at-mata-bala-sundari-temple-and-chanted-slogans-ambala-news-c-36-1-amb1001-139997-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्रथम नवरात्र पर माता बाला सुंदरी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़, लगाए जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्रथम नवरात्र पर माता बाला सुंदरी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़, लगाए जयकारे
विज्ञापन
मुलाना। पावन नवरात्र आरंभ हो गए हैं और मंदिरों में भक्तों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। इसी क्रम में सिद्धपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर मुलाना में माता की दिव्य पिंड़ी के दर्शन करने के लिए रविवार सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लग गया। सुबह करीब चार बजे ही श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच गए। माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
प्रथम नवरात्र के दिन सुबह करीब पौ फटने से पहले माता बाला सुंदरी मंदिर के कपाट खुल गए। पहले नवरात्र पर ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी। श्रद्धालुओं ने माता की दिव्य पिंडी के दर्शन कर सुख समृद्धि की अरदास की। हर नवरात्रों के दौरान मुलाना में विशाल मेले का आयोजन किया जाता हैं जोकि पहले नवरात्र से आरंभ हो गया है।
मंदिर प्रांगण में दर्जनों दुकानें सज चुकी है। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर कमेटी द्वारा मेले में आए श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था, जल व्यवस्था , ठहरने के लिए कमरे की निशुल्क व्यवस्था के साथ अन्य सुविधाओं का भी विशेष प्रबंध किया गया है। प्रथम नवरात्र पर माता बाला सुंदरी मंदिर के शीर्ष पर 200 फीट की ऊंचाई पर ध्वज लगाया गया है। वहीं, लोगों ने अपने घरों में भी मां की विशेष पूजा प्रारंभ कर दी है। कुछ लोग अखंड ज्योत जलाकर पूजा अर्चना में जुट गए हैं।