फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On the first day of the new year, devotees will bow at the feet of the mother, seats are full in trains

नववर्ष के पहले दिन मां के चरणों में नतमस्तक होंगे श्रद्धालु, ट्रेनों में सीटें फुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
On the first day of the new year, devotees will bow at the feet of the mother, seats are full in trains
नववर्ष की पहली सुबह खुशियां लेकर आए, इसी कामना के साथ लोग धार्मिक स्थलों की तरफ जाने की तैयारी में जुट गए हैं। पंजाब के रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों के हटते ही अब कटडा जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण तेजी से आरंभ हो गया है। छावनी से निकलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों ने पहले ही आरक्षण करवा लिया था, ताकि नववर्ष की पहली सुबह वह मां वैष्णो देवी के चरणों में नतमस्तक होकर सुख-शांति की कामना करते हुए बिताएं।
विज्ञापन

वहीं रेलवे भी यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुए मां वैष्णो दरबार कटडा जाने वाली ट्रेनों का लगातार संचालन कर रहा है। मौजूदा समय में 20 से अधिक ट्रेनें कटड़ा रेलवे स्टेशन तक पहुुंच रही हैं। मगर, सप्ताह के छह दिन नई दिल्ली से कटडा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में एक जनवरी 2022 की वेटिंग लंबी होती जा रही है। यात्रियों को अब सिर्फ तत्काल का ही सहारा है।
विज्ञापन

18 ट्रेनों में 100 से नीचे वेटिंग
ट्रेन नंबर 22439 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटडा वंदे भारत में नववर्ष के पहले दिन एसी कोच में 14 वेटिंग हैं। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12469 कानपुर-जम्मूतवी की स्लीपर श्रेणी में 25 वेटिंग, 12413 अजमेर-जम्मूतवी में 52, 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस में 35, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी में 31, 11077 झेलम एक्सप्रेस में 77, 22461 श्रीशक्ति एक्सप्रेस की तृतीय एसी श्रेणी में 24, 04141 प्रयागराज-उधमपुर में 38, 12751 हजूर साहिब नांदेड़-जम्मूतवी हमसफर की तृतीय एसी श्रेणी में सात, 18309 संभालपुर-जम्मूतवी में 53, 14645 दिल्ली-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस में छह, 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस में 23, 22401 दिल्ली-उधमपुर एसी स्पेशल की तृतीय श्रेणी में चार, 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटडा में 31, 12549 दुर्ग-जम्मूतवी में 17, 12207 काठगोदाम-जम्मू गरीबरथ की तृतीय एसी श्रेणी में 88, 15651 गोवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस में 46, 20847 दुर्ग-उधमपुर स्पेशल में वेटिंग लिस्ट छह के पार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण फुल
ट्रेन नंबर 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा में पहली जनवरी को स्लीपर श्रेणी में सीट खाली नहीं है। इसलिए इस श्रेणी में टिकट बंद कर दी गई है। इसी प्रकार 12445 उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12471 स्वराज एक्सप्रेस, 14611 गाजीपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटडा,14033 दिल्ली-जम्मू मेल, 12919 आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटडा मालवा एक्सप्रेस,14609 हेमकुंट एक्सप्रेस, 12475 हापा-जम्मूतवी व ट्रेन नंबर 12477 जामनगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटडा की स्लीपर श्रेणी की बुकिंग 200 के पार हो गई है।
इनमें खाली सीट
ट्रेन नंबर 14661 बाडमेर-जम्मूतवी की स्लीपर श्रेणी में तीन सीट खाली हैं। इसी प्रकार 12355 अर्चना एक्सप्रेस में दो जनवरी को स्लीपर श्रेणी में दो सीट और 12491 बरौनी-जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस में तीन जनवरी को दो सीट खाली हैं।

मां वैष्णो दरबार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 20 से अधिक ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें रोजाना चलने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। नववर्ष के उपलक्ष्य में यात्रियों ने पहले ही आरक्षण करवा लिया है। इसलिए ट्रेनों में खाली सीट मिलना काफी मुश्किल हैै। यात्री जानकारी लेकर ही सफर करें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
- हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed