फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Officers who follow wrong orders should not get gallantry award: Pandher

गलत आदेश मानने वाले अफसरों को नहीं मिलना चाहिए गैलेंट्री अवार्ड : पंधेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Officers who follow wrong orders should not get gallantry award: Pandher
अंबाला सिटी। किसानों को बॉर्डर पर रोकने में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को गैलेंट्री अवार्ड से जल्द नवाजा जाएगा, मगर इनके नाम सामने आते ही किसानों में आक्रोश है। किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गैलेंट्री अवार्ड में ऐसे चयन की वह निंदा करते हैं। गलत आदेश मानने वाले नहीं बल्कि अच्छा काम करने वालों का सम्मान हो तो हमें एतराज नहीं होगा। किसानों और आंदोलन के साथ धक्का करने वाले अधिकारियों का सम्मान करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन 159वें दिन में प्रवेश कर गया है। ऐसे में अब केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार छह अधिकारियों का सम्मान करेगी, जिसमें तीन आईपीएस और तीन एचपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की वजह से भाजपा को सियासी नुकसान हुआ है। यह बात सरकार समझ चुकी है। हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने भी माना था कि जो कुछ बॉर्डर पर हुआ, वह गलत था और उसके लिए वे जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को एहसास हो चुका है कि वह सत्ता से बाहर हो रही है, इसलिए वो ऐसी मानसिकता वाले अधिकारियों को सम्मानित कर रही है। आरोप है कि आने वाले चुनाव में सरकारी मशीनरी का फायदा उठाने के लिए ही इन अफसरों का सम्मान किया जा रहा है।
विज्ञापन


--------------

समस्या समाधान में पंजाब सरकार भी फेल नजर आ रही : पंधेर
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब में नरमा की खेती के दौरान जिस प्रकार से सफेद मक्खी का प्रकोप देखा गया। इस समस्या के निदान में पंजाब सरकार फेल नजर आ रही है। इसके अलावा जिस प्रकार से पंजाब सरकार का वादा था कि मूंग पर एमएसपी दिया जाएगा, उस पर भी उन्होंने जवाब दे दिया है जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों की स्थिति को देखते हुए सरकार को उनका सहारा बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed