फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Office bearers of INLD and Bahujan Kranti Morcha arrived in support of sanitation workers.

Ambala News: सफाई कर्मियों के समर्थन में पहुंचे इनेलो और बहुजन क्रांति मोर्चा के पदाधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Office bearers of INLD and Bahujan Kranti Morcha arrived in support of sanitation workers.
अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सदर में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की हड़ताल बुधवार को 29वें दिन में प्रवेश कर गई। सैकड़ों सफाई कर्मचारियों और दमकल कर्मियों ने प्रधान सेवाराम बोहत और पापिंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों के समर्थन में बहुजन क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
हड़ताल में शिरकत करने पहुंचीं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की महिला प्रभारी सुनैना चौटाला ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, यह सरकार सीधे शब्दों में नहीं सुनने वाली। जब तक सड़कों पर फैला कचरा प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं के घरों के बाहर इकट्ठा नहीं होगा, तब तक इनकी नींद नहीं खुलेगी। उन्होंने इनेलो की ओर से कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए उनके अधिकारों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। बारिश के कारण कूड़े से बदबू उठने लगी है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वाल्मीकि समाज का शोषण बर्दाश्त नहीं : रूबी
इनेलो नेता ओंकार सिंह ने कहा कि पार्टी हर समय कर्मचारियों के साथ खड़ी है। वहीं, इनेलो उपाध्यक्ष रूबी ने कड़े शब्दों में कहा कि वाल्मीकी समाज का शोषण किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान अंकुर चौधरी (हल्का अध्यक्ष), जगमाल रोला (जिला प्रधान), चरणजीत मोहरी, पुरुषोत्तम दुखेरी, सुरजीत सिंह और बलविंदर फौजी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

------
निकाय मंत्री के खिलाफ करेंगे मुंडन प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी संघ ने निकाय मंत्री विपुल गोयल की नीतियों का कड़ा विरोध जताया। कर्मचारी नेताओं ने एलान किया कि सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ जल्द ही पूरे हरियाणा में कर्मचारी मुंडन करवाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। धरने को सुमित, रिंकू, कमल, सुमित विनय, अनिल कुमार, फायर विभाग से पापिंदर, अनिल अत्रे और वकील सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद

अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed