{"_id":"687812ed5fd476393a0b605e","slug":"occupation-of-the-municipal-councils-land-on-rambagh-road-preparation-to-issue-notice-ambala-news-c-36-1-amb1001-146170-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रामबाग रोड पर नगर परिषद की जमीन पर कब्जा, नोटिस देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रामबाग रोड पर नगर परिषद की जमीन पर कब्जा, नोटिस देने की तैयारी
विज्ञापन
अंबाला। रामबाग रोड पर नगर परिषद की लगभग पांच एकड़ जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। यहां कब्जा करने को गोबर डालकर जमीन को घेर लिया गया है। इसके साथ ही यहां कुछ अस्थाई निर्माण भी हो चुका है। इस मामले को लेकर नगर परिषद कार्यालय में शिकायत पहुंची है। इसको लेकर नगर परिषद कब्जाधारकों को नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।
खुखरैन भवन में बीते शनिवार को आयोजित नप हाउस की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया था कि इस सरकारी जमीन को गोबर डालने का डंपिंग जोन बना दिया गया है जबकि यहां पहले शॉपिंग काम्प्लैक्स बनाने की योजना थी। लेकिन न तो योजना सिरे चढ़ी और न ही जगह को दुरुस्त किया गया। इस कारण यह गोबर रामबाग से एकता विहार जाने वाले रास्ते पर गंदगी का धब्बा बनता जा रहा है।
-- -- -- -- -- -
शहरी क्षेत्रों में घरों के अंदर खुली डेयरियां
अंबाला छावनी को साफ व स्वच्छ रखने के लिए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। वार्डों की सफाई को लेकर वो लगातार पार्षदों को निगरानी के निर्देश दे रहे हैं। वहीं छावनी क्षेत्र के रिहायशी क्षेत्रों में खुली डेयरियों को स्थानांतरित करने के लिए भी करधान में डेयरी काम्प्लैक्स का निर्माण किया जाना है। लेकिन शहरी क्षेत्रों में घरों के अंदर खुली डेयरियां भी लोगों के परेशानी का सबब बनती जा रही हैं क्योंकि दूध दोहने के बाद गोवंश को सड़कों पर छोड़ दिया जाता है और उनके गोबर को नालियों में बहा दिया जाता है।
विज्ञापन
--
रामबाग रोड पर शॉपिंग काम्प्लैक्स के निर्माण की योजना है। लेकिन अभी दीवार बनाकर जगह को सुरक्षित करने का कार्य किया जाएगा। जो भी लोग इस जमीन पर गोबर फैंक रहे हैं, उन्हें जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे, अन्यथा उनके खिलाफ जुर्माने सहित नियमानुसार अन्य कार्यवाही की जाएगी।
देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर अंबाला।