फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Obscene photo and video viral threat, accused of having relationship with law student

Ambala News: अश्लील फोटो और वीडियो वायरल की धमकी, लॉ की छात्रा से संबंध बनाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Obscene photo and video viral threat, accused of having relationship with law student
मुलाना। दुबली गांव के रहने वाले युवक ने एक छात्रा को चार साल तक प्यार के जाल में फंसा कर उसकी आबरू से खिलवाड़ किया। आरोपी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन


साहा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने मुलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लॉ की स्टूडेंट है। उसने बताया कि आरोपी अरमान निवासी गांव दुबली पिछले चार साल से उसके कॉलेज में आता था। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी पिछले चार साल से उसे बहला-फुसलाकर प्यार के जाल में फंसाए हुए था। युवती के अनुसार आरोपी उसे अपने साथ विदेश ले जाने की बात करता था।
विज्ञापन

आरोपी अरमान 2022 से आइलेट्स की तैयारी में लग गया। तभी से आरोपी शिकायतकर्ता से जबरन संबंध बनाता आ रहा है। आरोप है कि आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो और फोटो ले रखी है। वह वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देता है। आरोपी ने आइलेट्स कर ली है। अब आरोपी पीड़ित को धमकियां दे रहा है कि तू मेरे साथ बाहर नहीं चल रही है तो मैं जाते समय तेरी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर विदेश चला जाउंगा। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने धमकी दी है कि यदि वह यह बात अपने घर वालों को बताती है तो वह उसके साथ- साथ उसके परिवार वालों को भी जान से मरवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed