फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now vehicles will be Costly

अब वाहन होंगे वाहन

Sat, 13 Jun 2015 12:48 AM IST
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा परिवहन विभाग ने सूबे में रोड टैक्स बढ़ा दिया है। पिछले बारह दिनों से इस टैक्स को बढ़ाए जाने की विभागीय कशमकश जारी थी। इसी के चलते अंबाला में तीन दिनों तक वाहनों की रजिस्ट्रेशन भी बंद रही।
विज्ञापन


मगर अब चूंकि रोड टैक्स बढ़ाए जाने संबंधी अधिसूचना जारी हो चुकी है, इसलिए अंबाला में भी अब टैक्स की नई बढ़ी दरों के मुताबिक ही वाहनों का पंजीकरण होगा। इससे लोगों को ऑन रोड वाहन और महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन


उधर, रोड टैक्स की इन नई बढ़ी दरों को लेकर लोगों में खासा रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले ही पेट्रोल और डीजल के दाम इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं, अब हरियाणा सरकार ने वाहनों का रोड टैक्स बढ़ा दिया है, यह अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में वाहनों की नई रजिस्ट्रेशन की फीस का स्ट्रेक्चर पेश किया गया था, जिसे सीएम ने स्वीकृति दे दी थी।

इसके चलते हरियाणा परिवहन विभाग ने वाहनों की रजिस्ट्रेशन के लिए नए रोड टैक्स संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई। मगर वाहनों की नई रजिस्ट्रेशन दरें क्या होंगी, इसे लेकर जिला स्तर पर संबंधित विभाग के अफसरों और कर्मचारियों में कशमकश बना रहा।

इसी वजह से तीन दिन तक अंबाला में वाहनों की रजिस्ट्रेशन बंद रही और जनता को इससे बहुत ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ी। मगर विगत दिवस अंबाला में नई रजिस्ट्रेशन फीस का सर्कुलर पहुंचने के बाद अब रजिस्ट्रेशन की नई दरों से वाहनों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।


ये है रोड टैक्स की नई दरें
निजी वाहन                 वाहन के मूल्य का
-दो पहिया वाहन-
75 हजार मूल्य तक                4 प्रतिशत
75 हजार से दो लाख तक            6 प्रतिशत    
2 लाख से अधिक मूल्य तक            8 प्रतिशत
अशक्त यात्री वाहन                 छूट
-चौपहिया वाहन-
6 लाख मूल्य तक                 5 प्रतिशत
6 से 20 लाख मूल्य तक                8 प्रतिशत
20 लाख से अधिक मूल्य तक            10 प्रतिशत

विशेष प्रयोजनों के लिए वाहन
उत्खनक, लोडर, कम्पैक्टर रोलर,
मोबाइल क्रेन,डोजर, क्रंकीट मिक्चर
मोबाइल वर्कशाप वैन,
मोबाइल कैंटीन कैश वैन,
फायर टैंडर अग्रिशमक वाहन,
मोबाइल क्लीनिक, एक्सरे वैन,
लाइब्रेरी वैन,एंबुलैंस वैन, पशु वैन,
रिग फिटिड वैन इत्यादि             6 प्रतिशत
सरकारी और धमार्थ वाहन             1 प्रतिशत
कैंपर वैन और कैरोवैन वाहन            12 प्रतिशत

लोगों में नाराजगी
स्थानीय निवासी परमजीत सिंह, करनैल, नवनीत कुमार और सचिन कुमार कहते हैं कि केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों को बढ़ा रही है।

इसी से वाहन चालकों की कमर टूटी हुई है और अब इधर हरियाणा सरकार ने वाहनों की रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ा रही है। लोगों के अनुसार लोग पहले ही महंगाई से गुजर रहे हैं, अब वाहनों का पंजीकरण महंगा हो गया है, लिहाजा वाहनों की खरीददारी लोगों के लिए महंगी हो गई है।

लोगों के अनुसार सरकार को जनहित में बढ़ाई गई इन दरों को वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed