फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now traveling by car will become expensive, toll will increase

Ambala News: अब कार से सफर होगा महंगा, बढ़ेंगे टोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Now traveling by car will become expensive, toll will increase
अंबाला सिटी। एक अप्रैल से कार से यात्रा करना महंगा होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक अप्रैल से नए टोल रेट लागू करेगा। इससे कार से एक तरफ के पांच रुपये और वापसी के 10 रुपये बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

इसी प्रकार एलसीवी और ट्रक, बस वाहनों पर भी नए टोल रेट रिवाइज होने से बोझ बढ़ेगा। एनएचएआई ने पानीपत के घरौंडा, कुरुक्षेत्र के थाना, अंबाला के सैनी माजरा और घग्घर टोल प्लाजा के रेट बढ़ाए हैं। यह रेट एक अप्रैल से टोल पर लागू होंगे। एलसीवी वाहन पर भी पांच से 10 और ट्रक अैर बस पर भी 15 से 20 रुपये तक का असर पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि अंबाला में घग्घर टोल प्लाजा 13 फरवरी से किसान आंदोलन के कारण बंद है। यहां किसानों का आंदोलन अभी तक जारी है। बता दें कि थाना टोल प्लाजा से रोजाना करीब पांच हजार और सैनी माजरा से 12 हजार और घरौंडा से 58 हजार, घग्गर से 47 हजार वाहन गुजरते हैं। यह संख्या त्योहारी सीजन, गर्मी और सर्दी की छुट्टियों में ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना टोल प्लाजा के रिवाइज रेट एक अप्रैल से होंगे लागू
पहले के रेट
वाहन सिंगल ट्रिप रिटर्न ट्रिप मंथली पास
कार 85 125 2790
एलसीवी 125 205 4510
ट्रक, बस 285 425 9456

बदलाव के बाद रेट
वाहन सिंगल ट्रिप रिटर्न ट्रिप मंथली पास

कार 85 130 2865

एलसीवी 140 210 4625

ट्रक, बस 290 435 9695

सैनी माजरा टोल
पहले के रेट
वाहन सिंगल ट्रिप रिटर्न ट्रिप मंथली पास

कार 95 145 3240

एलसीवी 155 235 5230

ट्रक, बस 330 495 10960

बदलाव के बाद नए रेट
वाहन सिंगल ट्रिप रिटर्न ट्रिप मंथली पास

कार 100 150 3320

एलसीवी 160 240 5365

ट्रक, बस 335 505 11240
घरौंडा के टोल रेट
पहले के रेट
वाहन सिंगल ट्रिप रिटर्न ट्रिप मंथली पास

कार 180 270 6050

एलसीवी 295 440 9775

ट्रक, बस 615 920 20480
बदलाव के बाद नए रेट
वाहन सिंगल ट्रिप रिटर्न ट्रिप मंथली पास

कार 185 280 6205

एलसीवी 300 450 15525

ट्रक, बस 630 945 21000

घग्घर टोल
पहले के रेट

वाहन सिंगल ट्रिप रिटर्न ट्रिप मंथली पास

कार 115 175 3865

एलसीवी 185 280 6240

ट्रक, बस 390 590 13075
बदलाव के बाद नए रेट

वाहन सिंगल ट्रिप रिटर्न ट्रिप मंथली पास

कार 120 180 3960

एलसीवी 190 290 6400

ट्रक, बस 400 605 13410


वर्जन
एक अप्रैल से एनएचएआई के तहत आने वाले चार टोल के रेट रिवाइज होंगे। इनमें थाना, घरौंडा, सेनीमाजरा व घग्घर टोल शामिल है। इसके तहत प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आशिम बंसल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed