{"_id":"68a3a192712921661f0a3c74","slug":"now-tea-sellers-will-not-be-able-to-enter-the-court-premises-ambala-news-c-36-1-amb1002-148025-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अब कोर्ट परिसर में दाखिल नहीं हो सकेंगे चाय वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अब कोर्ट परिसर में दाखिल नहीं हो सकेंगे चाय वाले
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अब चाय वाले जिला कोर्ट परिसर में दाखिल होकर बिक्री नहीं कर सकेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया गया है। कुछ समय से देखने को मिल रहा था कि कोर्ट परिसर में फेरी वाले अपना सामान लेकर घूमते रहते थे।
वह किसी को चाय तो किसी को नमकीन आदि देते थे। ऐसे में कोर्ट में अपने कार्य से आने वाले लोगों को परिसर में ही खाने पीने का सामान मिल जाता था। जिससे कई बार कोर्ट परिसर की स्वच्छता भी खराब हो जाती है।
इसी प्रकार अगर किसी चश्मा पर्स आदि भी बेचना हो तो वह भी कोर्ट परिसर में घूमते नजर आ जाते थे। ऐसे में सुरक्षा काे लेकर यह स्थिती ठीक नहीं थी। इसी कारण से कोर्ट परिवार में अब ऐसे लोगों को अपने सामन की बिक्री करने पर रोक लगा दी गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को भी सभी गेटों पर मजबूत किया गया है। अक्सर कोर्ट परिसर काफी सुरक्षित स्थान माने जाते हैं। यहां दिनभर कई गंभीर आरोपों में बंद अपराधियाें को भी पेशी के लिए लाया जाता है। ऐसे में कोई अनहोनी न हो जाए इससे जोड़कर भी इस निर्णय को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
हाल ही में कोर्ट में फायरिंग की वारदात हो चुकी हैं। जिसमें एक मामले में आए व्यक्ति की जान बाल-बाल बची थी। इस फैसले का अधिवक्ताओं में भी स्वागत किया जा रहा है। ब्यूरो