फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now passengers will get cold water in roadways buses

Ambala News: अब रोडवेज की बसों में यात्रियों को मिलेगा ठंडा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Now passengers will get cold water in roadways buses
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर खड़ी हरियाणा रोडवेज की बस।
अंबाला। भीषण गर्मी और लू के चलते आमजन का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में कई लोग इस चिलचिलाती गर्मी में बसों में सफर करने को मजबूर हैं। अब हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है कि उन्हें बसों में शीतल जल मिलेगा। इसके लिए चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल ने भीषण गर्मी काे देखते हुए हरियाणा राज्य परिवहन की सभी बसों में यात्रियों के लिए पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के परिवहन मंत्री के आदेशों के बाद परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से प्रदेश के सभी महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि राज्य परिवहन, हरियाणा की सभी बसों यानी हरियाणा रोडवेज में ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में लगातार बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। जिस कारण बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। गर्मी के कारण लगातार पानी की आवश्यकता भी पड़ती है। कई बार ऐसे स्थान भी होते है जहां पानी की व्यवस्था नहीं होती। इसलिए तुरंत प्रभाव से सभी बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को बस में सफर करने के दौरान कोई समस्या न हो इसके मद्देनजर हर बस में ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बसों में कैंपर रखकर ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने प्राइवेट बस संचालकों से भी आह्वान किया है कि वह भी बसों में पानी की व्यवस्था करें।

वर्जन
चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से आदेश जारी हुए हैं कि भीषण गमी के चलते रोडवेज की बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए। इन आदेशों के बाद से ही रोडवेज की बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed