फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now National Common Mobility Card will be made for the elderly

Ambala News: अब बुजुर्गों के लिए बनेंगे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Now National Common Mobility Card will be made for the elderly
अंबाला छावनी बस स्टैंड ​स्थित हैप्पी और एनसीएमसी कार्ड कार्यालय। संवाद
अंबाला। कैशलेस सुविधा को बढ़ावा देने और खुले पैसे की समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही बुजुर्गों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा मिलने वाली है। इस नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के बनने से बुजुर्गों को फायदा होगा और खुले पैसे रखने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

अक्सर देखा है कि बस में खुले पैसे के लिए यात्री और परिचालक के बीच नोकझोंक होती रहती थी। जो अब पूरी तरह से बंद हो जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद यह कार्ड बुजुर्गों के घर पहुंचेगा। इस कार्ड को बुजुर्ग बस स्टैंड स्थित पास कार्यालय से सक्रिय करवाना होगा। यह नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड बस के साथ साथ मॉल और दिल्ली मेट्रो में भी काम करेंगे। अंबाला में एक महीने में बुजुर्गों के 200 करीब एनसीएमसी कार्ड बनाए जाते हैं।
विज्ञापन

निजी फाइनेंस बैंक जारी करेगी कार्ड
हैप्पी कार्ड की तर्ज पर अब बुजुर्गों के भी नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड बनाए जाएंगे। यह कार्ड एयू स्माल फाइनेंस बैंक की तरफ से जारी किए जाएंगे। बुजुर्गों को सीएससी केंद्र पर जाकर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान बारकोड के माध्यम से कार्ड बनवाने के दौरान 310 रुपये कटेंगे। इसके बाद 200 वापस इस कार्ड में आ जाएंगे। कार्ड अप्लाई होने के कुछ दिन बाद भी डाक के जरिए कार्ड बुजर्गों के घर पहुंचेगा। पिछले कई सालों से बुजुर्ग, छात्र या निजी कंपनी के कर्मचारी सभी के लिए पेपर वाले कार्ड बनाए जा रहे थे। पिछले डेढ़ साल से एक लाख रुपये आय वाले परिवारों के सदस्यों के हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जल्द ही बुजुर्गों के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड बनाए जाएंगे। इस कार्ड को बनवाने के लिए सीएससी केंद्र पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद कार्ड घर पहुंचेगा। इसके बाद बस स्टैंड पर कर्मचारी इन कार्ड को सक्रिय करेगा।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।

अंबाला छावनी बस स्टैंड स्थित हैप्पी और एनसीएमसी कार्ड कार्यालय। संवाद

अंबाला छावनी बस स्टैंड स्थित हैप्पी और एनसीएमसी कार्ड कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed