{"_id":"699616829d222720c508720d","slug":"now-gdce-promotions-will-be-available-till-2028-railways-has-extended-the-time-ambala-news-c-36-1-amb1001-158546-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अब 2028 तक मिलेगी जीडीसीई से पदोन्नति, रेलवे ने बढ़ाया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अब 2028 तक मिलेगी जीडीसीई से पदोन्नति, रेलवे ने बढ़ाया समय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे में ग्रुप सी के पदों पर पदोन्नति का सपना देख रहे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने जनरल डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (जीडीसीई) योजना की वैधता को अगले दो साल के लिए विस्तार दे दिया है। अब कर्मचारी 31 मार्च 2028 तक इस योजना के तहत विभागीय परीक्षा देकर उच्च पदों पर आसीन हो सकेंगे।
ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलॉयज एसोसिएशन, अंबाला मंडल ने बोर्ड के इस फैसले को कर्मचारी हित में एक बड़ा कदम बताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश मीना, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष राज रानी, मंडल सचिव पवन कुमार, मंडल सहायक सचिव मनोज कुमार व मंडल कोषाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने बताया कि यह छूट उन युवाओं के लिए संजीवनी है, जो अपनी योग्यता के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं।
25 प्रतिशत कोटे पर भर्ती : नियमों के अनुसार, ग्रुप सी श्रेणियों में 25 प्रतिशत नेट डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा विभागीय परीक्षा जीडीसीई के माध्यम से भरा जाता है। इस निर्णय से न केवल अनुभवी कर्मचारियों को कॅरिअर में उछाल मिलेगा, बल्कि रेलवे को भी दक्ष और अनुभवी कर्मी मिल सकेंगे। एसो. ने रेलवे से मांग की है कि रिक्त पदों का जल्द से जल्द डेटा तैयार किया जाए। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बिना देरी के शुरू हो।