फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now forth grade employee will become clerk, will get promotion

अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनेंगे क्लर्क, मिलेगी तरक्की

Mon, 11 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Mon, 11 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Now forth grade employee will become clerk, will get promotion
अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनेंगे क्लर्क, मिलेगी तरक्की - फोटो : Amar ujala
हरियाणा शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने इन कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके चलते निदेशालय इन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब तरक्की देकर क्लर्क  पद पर तैनात करेगा।
विज्ञापन

इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और प्रदेश भर के हर जिले के शिक्षा अधिकारियों, एससीईआरटी हरियाणा के निदेशक, जिलों के मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों व डाइट और बाइट के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर उनसे योग्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के केस मंगवाएं हैं।
विज्ञापन

इसलिए की जा रही है पदोन्नति
दरअसल, हरियाणा शिक्षा निदेशालय के समक्ष ये एक रिपोर्ट आई है, जिसमें ये मालूम चला है कि प्रदेश भर में शिक्षा विभाग के अंतर्गत जितने भी क्षेत्रीय कार्यालय है, वहां कर्ल्कों के कई पद रिक्त हो चुके हैं, क्लर्क रिटायर्ड तो हो रहे हैं, लेकिन उनकी जगह नए क्लर्क नहीं आ पा रहे हैं। जिस वजह से शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों का कामकाज बहुत ज्यादा प्रभावित होता है। इन कार्यालयों में शिक्षकों व छात्रों से जुड़े दस्तावेजों संबंधित कार्य के साथ-साथ सरकारी स्कूलों से जुड़े अन्य कार्य भी होते हैं, लेकिन क्लर्कों के रिक्त पड़े पदों की वजह से ये सारा कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन अब हरियाणा शिक्षा विभाग सूबे में योग्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इन्हीं क्षेत्रीय कार्यालयों में रिक्त पड़ेे पदों पर तरक्की देकर आसीन करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेंगे तरक्की पाने के नार्म्स
-तरक्की पाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को ग्रुप डी कर्मचारी, जूनियर एटेंडडेंट, रिस्ट्रोरर, गैसमैन, मैकेनिक और टेबल प्लेयर वर्किंग का कम से कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए।
-तरक्की पाने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दसवीं या बारहवीं पास होना चाहिए
-तरक्की पाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को हिंदी या अंग्रेजी की टाइपिंग जरूर आने चाहिए।
-तरक्की के लिए भेजे जाने वाले मामले जिले का शिक्षा अधिकारी खुद देंखेंगे और उस पर टिप्पणी करके भेजेंगे, ये रिपोर्ट एक प्रोफार्मा के रूप में भेजी जाएगी।

---
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को क्र्लक पद पर तरक्की देने के लिए विभाग ने केस मांगें हुए हैं। पूरे प्रदेश से ये केस आने हैं, विभाग की ये बहुत अच्छी पहले हैं, जो योग्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, वे अब क्लर्क बन सकते हैं। इससे रिक्त पड़े क्लर्क पदों पर तैनाती हो जाएगी और क्लर्क सीट का कामकाम प्रभावित नहीं होगा।
-जिले सिंह अत्रेय, उप निदेशक, हरियाणा शिक्षा विभाग-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed