{"_id":"64596749f039d6442b0f8f06","slug":"now-dial-112-team-will-be-attacked-then-case-of-attempt-to-murder-will-be-filed-ambala-news-c-36-1-sknl1017-2774-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अब डायल 112 की टीम पर हमला किया तो दर्ज होगा हत्या के प्रयास का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अब डायल 112 की टीम पर हमला किया तो दर्ज होगा हत्या के प्रयास का मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एक ही सप्ताह में डायल-112 की टीम पर हमले की दूसरी घटना होने पर पुलिस विभाग सख्त हो गया है। पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप रंधावा ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि अब हमलावरों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के साथ-साथ हत्या के प्रयास (धारा 307) का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ताकि लोग ऐसा करने पर सोचें कि जो उनकी सेवा के लिए है उनके साथ ही वह मारपीट या गाली गलौज न कर सकें।
बता दें कि शनिवार देर रात को महेश नगर थाना क्षेत्र के गांव सपेहड़ा में डायल 112 की टीम पर हमला कर दिया था। गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद एसपीओ से भी मारपीट कर वर्दी फाड़ दी थी। पुलिस ने चार नामजद सहित करीब 10 अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जबकि चार आरोपियों को काबू भी कर लिया गया था। इससे पहले अंबाला सिटी के नग्गल थाना एरिया में चार दिन पहले ही लड़ाई-झगड़े की सूचना पर गई डायल-112 की गाड़ी पर प्रवासी मजदूरों ने ईंट-पत्थर बरसाते हुए तीन पुलिस मुलाजिमों से भी मारपीट कर वर्दी फाड़ दी थी। उस समय भी पुलिस मुलाजिमों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। हालांकि, पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोगों को भी समझना चाहिए कि पुलिस उनकी सेवा के लिए दिन-रात डटी रहती है। डायल-112 की टीम 7 से 8 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच स्थिति को संभाल रही है। इसलिए आमजन को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए।