फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Notification for operation of Ajmer Chandigarh Vande Bharat will be issued this week

यात्रियों को राहत: अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत के संचालन की अधिसूचना इस हफ्ते होगी जारी, अंबाला कैंट पर होगा ठहराव

Wed, 29 Nov 2023 11:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिंदर पाल सिंह, अंबाला
हरिंदर पाल सिंह, अंबाला Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Nov 2023 11:32 AM IST
सार

अजमेर-दिल्ली कैंट के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही चंडीगढ़ तक संचालित होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव अंबाला कैंट और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Notification for operation of Ajmer Chandigarh Vande Bharat will be issued this week
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर से चंडीगढ़ के बीच संचालित होने वाली ट्रेन नंबर 20977/78 वंदे भारत की अधिसूचना इस हफ्ते जारी हो जाएगी। इसके बाद तुरंत प्रभाव से ट्रेन का संचालन संबंधित मार्ग पर शुरू कर दिया जाएगा। अंबाला मंडल ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है।

विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव अंबाला कैंट और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर दिया जाएगा। इसकी सूचना भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ साझा कर दी गई है। वहीं चंडीगढ़ स्टेशन से अजमेर के लिए संचालन के समय रख-रखाव के लिए विशेष टीम की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ट्रेन में साफ-सफाई सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रहें। मौजूदा समय में उत्तर रेलवे द्वारा दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन अंबाला कैंट से किया जा रहा है। इसमें से एक वंदे भारत नई दिल्ली से कटरा के बीच और दूसरी ऊना हिमाचल से नई दिल्ली के बीच संचालित हो रही है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में ट्रेन नंबर 20977 का संचालन अजमेर से सुबह 6.20 बजे होता है जो 11.35 बजे दिल्ली कैंट पहुंचती है। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव जयपुर, अलवर, रेवाड़ी व गुरुग्राम में है। वंदे भारत के चंडीगढ़ तक संचालन के दौरान अजमेर से ट्रेन सुबह 6.20 बजे रवाना होकर दिल्ली होते हुए 2.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में चंडीगढ़ से वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर लगभग 3.15 बजे चलकर अंबाला और दिल्ली होते हुए रात 11.15 बजे अजमेर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
अजमेर-दिल्ली कैंट के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही चंडीगढ़ तक संचालित होगी। इसकी अधिसूचना आगामी दो चार दिन में हो जाएगी। ट्रेन के ठहराव आदि को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। रेलवे ने इसकी समय सारिणी पहले ही जारी कर दी थी। इस वंदे भारत के संचालन से यात्रियों को काफी फायदा होगा। समय की बचत के साथ वह सुविधाओं से सुसज्जित वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर पाएंगे। -मंदीप सिंह भाटिया, मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed