{"_id":"695823a73942160b03055b8d","slug":"north-zone-tennis-trials-organized-selected-players-will-participate-in-the-tournament-ambala-news-c-36-1-amb1003-155720-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नॉर्थ जोन टेनिस ट्रायल का आयोजन, चयनित खिलाड़ी टूर्नामेंट में करेंगे प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नॉर्थ जोन टेनिस ट्रायल का आयोजन, चयनित खिलाड़ी टूर्नामेंट में करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन
छावनी के आर्य कॉलेज के प्रांगण में स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से नॉर्थ जोन टेनिस
अंबाला। आर्य कॉलेज के प्रांगण में स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से नॉर्थ जोन टेनिस ट्रायल का आयोजन किया गया। डॉ. सरिता चौधरी ने बताया कि इस ट्रायल मैच में चयनित छात्र 7 जनवरी से होने जा रहे नॉर्थ जोन टेनिस पुरुष टूर्नामेंट स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई में भाग लेंगे। इस ट्रायल के पर्यवेक्षक मोनिका और राजेश शर्मा टेनिस कोच रहे। इस चयन प्रक्रिया में अभिजीत, हर्ष गुरुनानक खालसा कॉलेज यमुनानगर, उपनिषद भारद्वाज राजकीय पीजी कॉलेज पंचकूला, बादल यादव आर्य कॉलेज अंबाला छावनी चुने गए।
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला टूर्नामेंट में प्रतिभागिता करेंगी खिलाड़ी
इसी तरह लड़कियों में मुस्कान, काजल और रूखसाना (स्टैड बाई) नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला टूर्नामेंट एमडीयू में भाग लेंगे। इस अवसर पर निर्णायक मंडल की भूमिका राजेश शर्मा टेनिस कोच, डॉ. सरिता चौधरी आर्य कॉलेज व मोनिका आब्जर्वर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने निभाई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रो. अंजु बाला ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए ताकि वह स्वस्थ रह सकें क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। कॉलेज स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्य डॉ. अनीता गोदारा ने कहा कि खेल के दौरान ईमानदारी, निष्पक्षता, सम्मान और शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए।