फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No online payment in bus, passengers upset

Ambala News: बस में ऑनलाइन भुगतान नहीं, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
No online payment in bus, passengers upset
अंबाला। चाय की दुकान से लेकर नाई की दुकान तक दुकानदारों ने लोगों की सुविधा के लिए यूपीआई स्कैनर लगाए हुए हैं। लोग इस सुविधा से झट से ऑनलाइन भुगतान कर देते हैं। मगर यह सुविधा अभी तक रोडवेज में नहीं आ सकती है। इसी के कारण यात्रियों की कई बार खुले रुपयों को लेकर नौक झौक हो जाती है। रोडवेज ने परिचालकों को ई टिकटिंग मशीनें भी दे दी हैं मगर इन मशीनों में यूपीआई स्कैनर की सुविधा नहीं है। जिसके कारण हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को ऑनलाइन भुगतान करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर तीसरा व्यक्ति यूपीआई स्कैनर चला रहा है।
विज्ञापन

यूपी और पंजाब की बसों में स्कैनर की सुविधा
वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश और पंजाब रोडवेज की बसों में परिचालकों के पास यूपीआई स्कैनर की ई टिकटिंग मशीनें हैं। ऐसे में इस मामले में हरियाणा रोडवेज पिछड़ती दिख रही है। अंबाला में 215 के करीब ई टिकटिंग मशीनें है। इन मशीनों के माध्यम से परिचालक यात्रियों की टिकट बनाते हैं। वहीं सरकारी की ओर से शुरू की गई ऑनलाइन और कैशलेस सुविधा को देखते हुए अधिकतर यात्री जेब में कैश नहीं रखते वह यूपीआई स्कैनर के माध्यम से पेमेंट करते हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड के बाहर दुकानदार ले रहे 50 रुपये
अंबाला डिपो में तैनात परिचालक राजेंद्र कुमार बताते हैं कि कई बार यात्री के पास कैश नहीं होता तो उन्हें ऑनलाइन भुगतान के लिए दुकानदारों या पानी वालों से मदद लेनी पड़ती है। इस भुगतान के एवज में वह यात्री से 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक लेते हैं। इसके साथ ही कई बार यात्री ऑनलाइन भुगतान की सुविधा न होने से बहस करने भी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हमारे पास 215 ई-टिकटिंग मशीनें हैं। इसमें यूपीआई स्कैनर का सॉफ्टवेयर नहीं है। मुख्यालय में इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। -विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed