{"_id":"57bdf98a4f1c1b487ed4f062","slug":"no-lab-test-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब टेस्ट न होने पर लोगों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब टेस्ट न होने पर लोगों का हंगामा
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा करते मरीज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को सिटी के सिविल अस्पताल में लैब टेस्ट करवाने आए मरीजों के टेस्ट न होने पर वे भड़क गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मरीजों व उनके तीमारदारों ने इस बारे में पीएमओ से भी बातचीत की।
बुधवार की सुबह से ही तमाम मरीज खून की जांच के लिए लाइन में लगे थे। काफी देर के बाद इन मरीजों को अगले दिन के लिए कहा गया। इसी पर यह सभी भड़क गए और सीधे पीएमओ कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान डेरा निजापुर के नारंग सिंह ने कहा कि उनके बेटे को हार्ट की परेशानी हैं और उसके टेस्ट होने हैं। मंगलवार से वे परेशान हैं लेकिन टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। गुरजीत कौर के पति को भी हार्ट की परेशानी है और वह टेस्ट न हो पाने से परेशान हैं। इसी तरह इकबाल सिंह और कई अन्य मरीजों ने समय पर टेस्ट न होने पर विरोध जताया है। मरीजों का कहना है कि सैंपल लेने का काम सुबह 11 बजे तक किया जाता है। उसके बाद सैंपल नहीं लिया जाता है। अस्पताल प्रशासन को चाहिए कि वह इस टाइम को और बढ़ा दें। इस दौरान आरएमओ डॉ. बलविंदर मरीजों को नीचे लेकर ब्लड लैब में लाई और मरीजों के खून का सैंपल लिया गया।
इस बारे में लैब इंचार्ज सिटी सिविल अस्पताल डॉ. सीमा ने बताया कि उनके पास सेमी ऑटोमैटिक ब्लड टेस्ट मशीन है, जिसमें रोज करीब 60 से 70 मरीज का ही ब्लड टेस्ट हो पाता है। ऑटोमैटिक मशीन के लिए मांग की गई है। उसके मिलने के बाद मरीजों की परेशानी खत्म हो जाएगी।